Imd issued alert for heavy rain in bihar siwan saran bhojpur and buxar patna weather report Bihar Weather Today: बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम; पढे़ं वेदर रिपोर्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Today: बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम; पढे़ं वेदर रिपोर्ट

Bihar Weather Today: एक दिन की बारिश से कई नदियां उफना गई हैं। नवादा, जहानाबाद, गयाजी और सासाराम में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। फल्गु नदी के जलस्तर ने पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसका पानी जहानाबाद- बिहार शरीफ एनएच 33 पर चढ़ गया है। 

Thu, 17 July 2025 05:38 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather Today: बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम; पढे़ं वेदर रिपोर्ट

Bihar Weather Today" data-vars-link-type="Auto" data-vars-page-type="story">Weather Today: बिहार में बुधवार को कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। बारिश का सिस्टम सक्रिय होने से सीवान, सारण, भोजपुर, कैमूर, बक्सर और रोहतास में गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पटना सहित राज्य के दक्षिण मध्य और पश्चिम भाग में मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पटना में आंशिक से मध्यम बारिश हो सकती है। मानसून की सक्रियता और कम दबाव का क्षेत्र बनने से बुधवार को 11 जिलों में झमाझम बारिश हुई। रोहतास, कैमूर, सारण और वैशाली के लिए तात्कालिक रेड अलर्ट जारी किया गया। इन जगहों पर दिन में तेज बारिश दर्ज की गई।

सर्वाधिक बारिश मधुबनी में 225 मिमी दर्ज की गई। गया जिले के डोभी में 186.8, शेरघाटी में 181.4 मिमी, फतेहपुर में 180.2 मिमी, समस्तीपुर के दलसिंहसराय में 139.6 मिमी, जमुई के खैरा में 136.4 मिमी, सहरसा के सोनबरसा में 126.8 मिमी बारिश हुई। रोहतास के डेहरी में 88 मिमी, हाजीपुर के वैशाली में 83 मिमी, जबकि भागलपुर में 59.7 मिमी बारिश हुई। पटना में रुक-रुककर 14.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अब तक 88 फीसदी से ज्यादा गणना प्रपत्र हुए जमा, महज 54 लाख फॉर्म ही बचे

एक तरफ एक दिन की बारिश से कई नदियां उफना गई हैं। नवादा, जहानाबाद, गयाजी और सासाराम में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। फल्गु नदी के जलस्तर ने पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसका पानी जहानाबाद- बिहार शरीफ एनएच 33 पर चढ़ गया है। कई गांव जलमग्न हो गए हैं।फल्गू और सोन के जलस्तर में वृद्धि से नदी के डाउन स्ट्रीम बराज के 40 में से 38 गेट खोलने पड़े। नवादा के रजौली में खुरी नदी का पानी धमनी-सवैयाटांड़ पथ बह रहा है। दूसरी ओर राज्य के 25 जिलों में 40 से 84 फीसदी तक बारिश की कमी से सूखे जैसे हालात हैं। सीतामढ़ी में तो 84 फीसदी तक बारिश की कमी है। वहीं सहरसा में 78 और पूर्वी चंपारण में 76% बारिश कम हुई है।

मानसून अवधि के डेढ़ महीने बीत चुके हैं लेकिन सूबे में बारिश की कमी बढ़ती जा रही है। ताजा स्थिति के अनुसार राज्य भर में बारिश की कुल 46 प्रतिशत तक कमी है। मानक के अनुसार मानसून में अब तक 349.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी लेकिन 189 मिमी ही हुई है। सूबे के मात्र तीन जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से थोड़ी अधिक बारिश हुई है। हाल यह है सीमांचल में भी इस बार बारिश का टोटा है। किशनगंज जैसे जिले हर साल मानसून के समय बारिश से निहाल रहते थे, लेकिन इस बार इस इलाके में भी बादलों की बेरुखी है।

बारिश की सर्वाधिक कमी सीतामढ़ी में है। यहां अब तक 372.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी लेकिन 16 जुलाई तक मात्र 61.4 मिमी हुई है। किशनगंज में 54 प्रतिशत तक कमी है। राज्य में सर्वाधिक बारिश नवादा में हुई है। यहां सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। 284.6 मिमी की जगह 321.4 मिमी बारिश हुई है। औरंगाबाद एवं जमुई में दस प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमृत भारत एक्सप्रेस राजेंद्रनगर से सुबह 11.45 मिनट पर खुलेगी, दिल्ली कब पहुंचेगी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।