two boys fight for a girl in patna and reached kotwali police station एक प्रेमिका के दो आशिक, पटना की सड़क पर खूब चले थप्पड़, थाने पहुंचा मामला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

एक प्रेमिका के दो आशिक, पटना की सड़क पर खूब चले थप्पड़, थाने पहुंचा मामला

वहां युवक प्रेमिका से यही पूछता रहा कि यह लड़का कौन है? लड़की ने पुलिस को बताया कि इसे मैं छोड़ चुकी हूं। जिसके साथ घूम रही हूं वह लड़का मेरा मंगेतर है। काफी देर तक पटना की सड़क पर ड्रामा चलता रहा। 

Thu, 17 July 2025 07:26 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
एक प्रेमिका के दो आशिक, पटना की सड़क पर खूब चले थप्पड़, थाने पहुंचा मामला

प्रेमिका को दूसरे लड़के के साथ देखकर प्रेमी ने आपा खो दिया। बीच सड़क पर ही विवाद शुरू हो गया और लप्पड़-थप्पड़ भी चले। वहां से गुजर रहे लोगों ने बीचबचाव करने की कोशिश की और तीनों को कोतवाली थाना भेज दिया। हालांकि, किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की और समझौता कर लिया। पुलिस ने बांड भरवा तीनों को छोड़ दिया। दरअसल, एक प्रेमी जोड़ा चार साल से रिलेशनशिप में था। किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हुआ तो 10 दिनों से बातचीत बंद हो गई थी। प्रेमिका ने एक-दूसरे युवक के साथ नजदीकी बढ़ा ली, लेकिन उसने प्रेमी को इसकी जानकारी नहीं दी।

मंगलवार की शाम लड़की नए दोस्त के साथ बुद्धमार्ग में घूम रही थी। उसी दौरान उसके पहले प्रेमी की नजर पड़ गई। युवक प्रेमिका के पास पहुंचा और लड़के बारे में पूछने लगा। इसी बात पर विवाद हो गया और मारपीट तक हो गई। लोगों ने बीचबचाव कर तीनों को कोतवाली थाना भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अब तक 88 फीसदी से ज्यादा गणना प्रपत्र हुए जमा, महज 54 लाख फॉर्म ही बचे
ये भी पढ़ें:बिहार के 17 लाख वोटर दूसरी जगह चले गए, पटना में कई जगह सभी मतदाता स्थानांतरित

वहां भी कुछ देर हाई वोल्ट ड्रामा चला। युवक प्रेमिका से यही पूछता रहा कि यह लड़का कौन है? लड़की ने पुलिस को बताया कि इसे मैं छोड़ चुकी हूं। जिसके साथ घूम रही हूं वह लड़का मेरा मंगेतर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम; पढे़ं वेदर
ये भी पढ़ें:पटना में गंगा के उफनाने से हड़कंप, प्रशासन ने किया अलर्ट; सोन नदी भी डरा रहा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।