Young widowed bahu affairs with many men sasur tried to stop killed 3 arrested Bettiah Bihar कई मर्दों से सेट थी जवान विधवा बहू, ससुर ने रोका तो करा दी हत्या; 2 प्रेमी समेत महिला गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कई मर्दों से सेट थी जवान विधवा बहू, ससुर ने रोका तो करा दी हत्या; 2 प्रेमी समेत महिला गिरफ्तार

मृतक की बहू का गांव के ही दोनों आरोपियों के साथ नाजायज संबंध था। मृतक कई बार इसका विरोध करता था और बहू को समझाता था, जिससे वह नाराज रहती थी।

Thu, 14 Aug 2025 02:32 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, बगहा, नगर प्रतिनिधि
share
कई मर्दों से सेट थी जवान विधवा बहू, ससुर ने रोका तो करा दी हत्या; 2 प्रेमी समेत महिला गिरफ्तार

बिहार के बगहा में प्रेम-प्रसंग में बहू ने ससुर की गला रेत हत्या करा दी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बहू सहित दो आरोपियों को लिया गिरफ्तार में लिया है। जिनसे पूछ ताछ की जा रही है। घटना बुधवार की रात करीब 11 बजे बगहा नगर के वार्ड नंबर 34 में मलाही टोला की है जहां 55 वर्षीय श्याम सुंदर कुशवाहा की गला रेतकर और सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक की बहू महिमा (30), दिलशाद मियां (24) पिता भोला मियां और भुलाई मियां (35) पिता शादिक मियां को गिरफ्तार किया है।

परिजनों के अनुसार, मृतक की बहू महिमा का गांव के ही दोनों आरोपियों के साथ नाजायज संबंध था। मृतक कई बार इसका विरोध करता था और बहू को समझाता था, जिससे वह नाराज रहती थी। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश में महिमा ने योजना बनाकर आरोपियों को बुलाया और बुधवार की आधी रात घटना को अंजाम दिया। दोनों आरोपी मृतक के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर के रहने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुधमुंही बेटी का हाथ जलाया, पत्नी को बेहरमी से पीटा; 3 बेटियां होने पर हैवान बाप

मालूम हो कि महिमा की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। 2 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद महिमा अपने ससुर व बच्चों के साथ रहती थी। मृतक की बेटी इंदु देवी ने कहा, नाजायज संबंध में हत्या हुई है। दो लोगों को बुलाकर उनकी हत्या करवा दी। अगर कुछ मांगती तो हम दे देते, पूरी संपत्ति दे देते, लेकिन जो हुआ वह गलत है। उसे सजा मिलनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीजा ने साली को उतारा मौत के घाट, अररिया से नेपाल जाकर मारी गोली

एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। और उनके पास से एक कट्टा बरामद हुआ है। हत्या का कारण बहू के नाजायज संबंध से जुड़ा मामला है। मामले की गहन जांच की जा रही है। ताकि वारदात की हर कड़ी सामने आ सके। एसपी ने बताया कि एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है। फिलहाल घर को सील कर दिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हत्या की योजना कब और कैसे बनाई गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पड़ोस की लड़की संग सेट था जीजा, साले ने रोका तो कर दिया कांड, चाकू से गोद दिया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।