Burnt hand of daughter beat wife brutally father became monster after having 3 daughters in Bihar डेढ़ साल की बेटी का हाथ जलाया, पत्नी को बेहरमी से पीटा; बिहार मे 3 बेटियां होने पर हैवान बना बाप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

डेढ़ साल की बेटी का हाथ जलाया, पत्नी को बेहरमी से पीटा; बिहार मे 3 बेटियां होने पर हैवान बना बाप

बच्चियों के नाना अरुण कुमार पाठक ने  नगर थाने में आवेदन देकर बेटी और तीनों नतनियों को इलाज के लिए साथ ले जाने में मदद की अपील की है।

Thu, 14 Aug 2025 11:54 AMSudhir Kumar मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि
share
डेढ़ साल की बेटी का हाथ जलाया, पत्नी को बेहरमी से पीटा; बिहार मे 3 बेटियां होने पर हैवान बना बाप

बिहार के मुजफ्फरपुर में तीन बेटियां होने के बाद एक बाप हैवान बन गया। जान मारने की नीयत से डेढ़ साल की एक बेटी का हाथ जला दिया तो दो अन्य बेटियों को पत्नी के साथ कमरे में बंद करके पीटा। घटना नगर थाना क्षेत्र के साहू रोड की है जहां अमित कुमार मिश्रा नामक शख्स ने जान से मारने की नीयत से अपनी डेढ़ साल की बेटी का हाथ जला दिया वहीं, पत्नी पूजा मिश्रा और दो अन्य बेटियों की बेरहमी से पिटाई कर सभी को कमरे में बंद कर दिया। अपना अपराध छिपाने के लिए उसने ससुर को फोन कर चारों की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। ससुर ने अपनी बेटी से बात की तो पूरी घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वह बेटी के ससुराल पहुंचे और पुलिस की मदद से चारों को वहां से निकाला।

आरोपित के ससुर भागलपुर जिले के दीना साह लेन निवासी अरुण कुमार पाठक ने नगर थाने में आवेदन देकर बेटी और तीनों नतनियों को इलाज के लिए साथ ले जाने में मदद की अपील की है। घटना छह अगस्त की रात एक बजे की है। पुलिस ने जांच के बाद मंगलवार को एफआईआर दर्ज की। आवेदन में अरुण ने पुलिस को बताया है कि छह अगस्त की रात एक बजे दामाद अमित ने फोन कर बताया कि आपकी बेटी और तीनों नतनियों की स्थिति बहुत खराब है। चारों को यहां से ले जाइए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सौतेली मां संग बेटा कर रहा था गंदी हरकत, पिता ने देखा लिया;मार कर गंगा में फेंका

बेटी को खंती से मारा

इसके बाद उन्होंने बेटी पूजा से मोबाइल पर बात की तो उसने बताया कि पति अमित, ससुर उदय मिश्रा, सास भावना मिश्रा और देवर सुमित मिश्रा ने उसके व बच्चों के साथ साथ बेरहमी से मारपीट की है। शीशे की बोतल और खंती से मारकर रूम में बंद कर दिया है। बताया कि अमित ने बड़ी बेटी 15 वर्षीय रिया और दूसरी बेटी 10 वर्षीय अनन्या को लोहे की रॉड से मारकर जख्मी कर दिया है। सबसे छोटी बेटी डेढ़ वर्षीय भव्या का हाथ जला दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अश्लील फोटो वायरल कर देंगे, युवकों ने धमकाया तो 16 साल की लड़की ने दे दी जान

तीन बेटियां होने पर करता था प्रताड़ित

अरुण ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पूजा की शादी उसके पसंद के लड़के अमित से मार्च 2007 में की थी। वह शराब के नशे में उससे मारपीट करता आ रहा है। कई बार मायके से पांच लाख रुपये मांग कर लाने का दबाव बनाया। रुपये नहीं मंगाने पर जान से मारने की धमकी दी। तीसरी बेटी होने के बाद से कहने लगा कि बेटा क्यों नहीं होता है? हमें बेटा चाहिए। उन्होंने बताया कि गत आठ जनवरी को उन्होंने थाने में इसकी शिकायत की थी। उस वक्त अमित ने पुलिस के समक्ष माफी मांगकर कहा था कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। इधर, नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।