young man killed after love marriage with neighbors wife came from Delhi in father's death anniversary पड़ोसी की बीवी से लव मैरिज में गई जान, पिता की बरसी में दिल्ली से आए युवक की हत्या; गोली मारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पड़ोसी की बीवी से लव मैरिज में गई जान, पिता की बरसी में दिल्ली से आए युवक की हत्या; गोली मारी

युवक अपने पिता की बरसी में दिल्ली से घर आया था। आरोप लगाया गया है कि उसकी बीवी के पूर्व पति ने हत्या करवाई है। उसने अपने पड़ोसी(गोतिया) की बीवी से लव मैरिज कर लिया था।

Thu, 19 March 2026 11:18 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पड़ोसी की बीवी से लव मैरिज में गई जान, पिता की बरसी में दिल्ली से आए युवक की हत्या; गोली मारी

बिहार के खगड़िया में मड़ैया थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव के कहरटोली में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव के मकिंदर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र बॉबी कुमार था। वह अपने पिता की बरसी में दिल्ली से घर आया था। आरोप लगाया गया है कि उसकी बीवी के पूर्व पति ने हत्या करवाई है। युवक ने अपने पड़ोसी(गोतिया) की बीवी से लव मैरिज कर लिया था।

परिजनों के अनुसार बुधवार को बॉबी अपने घर से बाजार जाने के लिए निकला था कि बाइक से आए दो बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके सीने में लगी और उसकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही अफरातफरी मच गई। मृतक की पत्नी फूलकुमारी ने बताया कि उसकी पहली शादी पड़ोसी राजा कुमार से हुई थी। बाद में बॉबी कुमार के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। इधर, राजा ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद उससे तलाक लेकर फूलकुमारी ने बॉबी से शादी कर ली। वे लोग दिल्ली में रहने लगे। चार पांच दिनों पूर्व बॉबी अपने दिवंगत पिता मकेन्दर सिंह की बरसी पर दिल्ली से गांव आया। यहां बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर परबत्ता व मड़ैया पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है। मड़ैया सहायक थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि मृतक के बड़े भाई के बयान पर राजा कुमार सहित चार के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस छापेमारी कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 माह की बेटी मां-बाप की शादी की गवाह, कोर्ट में लगे 7 फेरे; एक खास प्रेम कहानी

प्रेम-विवाह बना मौत का कारण

बॉबी को गोतिया की तलाकशुदा पत्नी से शादी रचाने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब नौ बजे सुबह बॉबी अपने घर से निकलकर बाजार की ओर जाने के लिए निकला ही था कि इसी बीच हथियार से लैस होकर अपराधियों ने गोली चला दी। जो गोली युवक के सीने में जा लगी। लगातार दो गोलियां दागे जाने के कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में पिता ने इकलौती बेटी को हनुमान मंदिर में पटक दिया, मौत से पसरा मातम

गोली की आवाज सुनते ही कहरटोली में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद परिजन व स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लग गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जितनी मुंह उतनी बात का बाजार गर्म था। इधर मृतक की पत्नी फूलकुमारी ने बताया कि उसकी पहली शादी पड़ोसी राजा कुमार से हुई थी। बाद में बॉबी कुमार के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। जिसके बाद उसने विधिवत तलाक ले ली। राजा कुमार की दूसरी शादी के कई माह बाद उसने बॉबी कुमार से शादी कर ली। वें लोग शादी बाद दिल्ली में रहकर अपना कामकाज करने लगा, लेकिन राजा के दिल में पुरानी रंजिश खत्म नहीं हुई। वह चिंगारी की भांति अंदर ही अंदर सुलगता रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DGP का ताजा फरमान, छापेमारी में SOP जरूरी ; STF जवान की शहादत पर ऐक्शन में पुलिस

चार पांच दिन पहले बॉबी अपने पिता मकेन्दर सिंह की बरसी करने के लिए दिल्ली से अपना गांव मड़ैया आए थे। इसी बीच हत्या की प्लान बना क इसी बीच मंगलवार की सुबह हथियार से लैस अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक बॉबी कुमार चार भाइयो में दूसरे स्थान पर था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही परबत्ता एवं मड़ैया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इधर मड़ैया सहायक थाना अध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बताया कि हत्याकांड की बारीकी से जांच की जा रही है। घटनास्थल को पुलिस ने सील कर दिया गया है। साथ ही मौके पर स्थल से दो खोखा बरामद किया है। जल्द ही हत्यारों को दबोच लिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।