father threw daughter in hanuman temple ara later she dead बिहार में पिता ने इकलौती बेटी को हनुमान मंदिर में पटक दिया, मौत से पसरा मातम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में पिता ने इकलौती बेटी को हनुमान मंदिर में पटक दिया, मौत से पसरा मातम

मृत बच्ची धोबहा थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी दीपांकर कुमार की छह माह की पुत्री आराध्या कुमारी थी। बच्ची की मां सुनती कुमारी ने बताया कि उसके पति की करीब एक महीने से तबीयत खराब चल रही है। दिमागी हालत भी ठीक नहीं है।

Thu, 19 March 2026 10:54 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, आरा
share
बिहार में पिता ने इकलौती बेटी को हनुमान मंदिर में पटक दिया, मौत से पसरा मातम

बिहार के भोजपुर जिले में कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के छोटकी इटहना गांव में बुधवार को दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आयी है। कुछ दिनों से दिमागी रूप से परेशान चल रहे एक शख्स ने अपनी छह माह की मासूम बच्ची को हनुमान मंदिर में पटक दिया। इसमें बच्ची की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

मृत बच्ची धोबहा थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी दीपांकर कुमार की छह माह की पुत्री आराध्या कुमारी थी। बच्ची की मां सुनती कुमारी ने बताया कि उसके पति की करीब एक महीने से तबीयत खराब चल रही है। दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। इसे लेकर वह उसे छोटकी इटहना गांव स्थित औघड़ बाबा के पास दिखाने ले जाती है। बुधवार की शाम भी उसे दिखाने गई थी। तभी उसकी बच्ची ने शौच कर दिया। वह उसका शौच धोने के बाद कपड़ा साफ कर रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आज गर्मी कल से बारिश-हवाएं और वज्रपात, येलो अलर्ट; आगे कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:बिहार में पुलिस को पीट शराबी को ले भागे, मुकेश सहनी की पार्टी के नेता पर केस

उसी दौरान उनके पति ने बच्ची को गोद ले लिया। इसके बाद उसके पति ने पुत्री को वहां पर स्थित हनुमान मंदिर में पटक दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। इसके बाद वह उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सुनती कुमारी की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। आराध्या कुमारी उसकी इकलौती संतान थी।

गोपालगंज में तालाब के कीचड़ में फंसे 2 बच्चों की मौत

इधर बिहार के ही गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर जाफर टोला गांव में बुधवार की सुबह पोखर में डूबने की सूचना पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो दोनों बच्चे पानी के भीतर डूबे हुए थे। परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों ने जब तलाश शुरू की तो दोनों बच्चे कीचड़ में फंसे मिले और खुद बाहर निकलने की स्थिति में नहीं थे। काफी मशक्कत के बाद जब दोनों को बाहर निकाला गया तो उनके शरीर व चेहरे पर कीचड़ लगा था। हालत ऐसी थी कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद पानी से चेहरा साफ किया गया, तब जाकर परिजन उनकी पहचान कर सके।

पहचान होने के बाद दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे काफी देर तक पानी में डूबे रहे और कीचड़ में फंस जाने के कारण बाहर नहीं निकल सके। जिससे उनकी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में सिलेंडर जांच करने पहुंची पुलिस, सेक्स रैकेट पकड़ाया; हड़कंप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।