You come a little late when CM Nitish interrupted Deputy CM Vijay Sinha in the meeting 'थोड़ा लेट से आते हैं आप', जब सीएम नीतीश ने मीटिंग में डिप्टी CM विजय सिन्हा को टोका, Bihar Hindi News - Hindustan
More

'थोड़ा लेट से आते हैं आप', जब सीएम नीतीश ने मीटिंग में डिप्टी CM विजय सिन्हा को टोका

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा देरी से पहुंचे। इस पर सीएम ने उन्हें टोकते हुए कहा कि 'थोड़ा लेट से आते हैं आप'। इस बैठक में दूसरे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के अलावा मंत्री और अधिकारी मौजूद थे।

Fri, 3 Oct 2025 11:08 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
'थोड़ा लेट से आते हैं आप', जब सीएम नीतीश ने मीटिंग में डिप्टी CM विजय सिन्हा को टोका

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्य के 25 लाख महिलाओं के बैंक खाते में दस-दस हजार रुपये हस्तांतरित किए । इस दौरान उन्होने महिला लाभुकों से संवाद भी किया। इसी कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा थोड़ी देरी से पहुंचे। जिस पर सीएम नीतीश ने उन्हें टोकते हुए कहा कि 'थोड़ा लेट से आते हैं आप'। इस बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा डिप्टी सीएम सम्राट, सरकार के मंत्री और अधिकारी मौजूद थे।

महिला रोजगार योजना की लाभार्थी महिलाओं के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि अब चुनाव होने वाला है। आप लोग भी ध्यान रखिएगा। केंद्र सरकार से हमें भरपूर सहयोग मिल रहा है। साथ ही सीएम ने कहा कि हमारी पार्टी में ही तो चार लोग थे, जो इधर-उधर कर दिए थे, हमने साफ कह दिया है कि अब दाएं-बाएं नहीं करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कॉलरशिप के लिए 3 अरब, सरकारी कर्मियों का DA 3% बढ़ा, नीतीश कैबिनेट के फैसले
ये भी पढ़ें:कृषि विभाग की 457 करोड़ की 9 योजनाओं को मंजूरी, 218 नए पद;नीतीश कैबिनेट का फैसला
ये भी पढ़ें:केंद्रीय करों में बिहार को 10,219 करोड़ की हिस्सेदारी; देश में दूसरा नंबर

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख लाभुकों के खाते में 2500 करोड़ का भुगतान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले 26 सितंबर को 75 लाख महिलाओं के खाते में दस-दस हजार रुपये का हस्तांतरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस तरह मुख्यमंत्री रोजगार योजना में अब-तक एक करोड़ महिलाओं को दस-दस हजार दिये जा चुके हैं। अगली तिथि छह अक्टूबर को निर्धारित है। उसके बाद लगभग हर सप्ताह शेष महिलाओं के बैंक खाते में राशि भेजी जायेगी। जिनका रोजगार अच्छा चलेगा, उन्हें आगे दो लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जायेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।