3 billion approved for scholarships 129 agendas approved in Nitish cabinet स्कॉलरशिप के लिए 3 अरब, सरकारी कर्मियों का DA 3% बढ़ा; नीतीश कैबिनेट के 129 फैसले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

स्कॉलरशिप के लिए 3 अरब, सरकारी कर्मियों का DA 3% बढ़ा; नीतीश कैबिनेट के 129 फैसले

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 129 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिसमें स्कूली बच्चों की छात्रवृति के लिए 3 अरब रूपए की राशि मंजूर हुई है। इसके अलावा सरकारी कर्मियों का महंगाई भत्ता 55 फीसदी से बढ़ाकर 58 फीसदी कर दिया गया है। जो एक जुलाई 2025 से प्रभावी रहेगा। 

Fri, 3 Oct 2025 05:35 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
स्कॉलरशिप के लिए 3 अरब, सरकारी कर्मियों का DA 3% बढ़ा; नीतीश कैबिनेट के 129 फैसले

नीतीश कैबिनट की शुक्रवार को संपन्न हुई बैठक में 129 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, धार्मिक पर्यटन, रोजगार और शहरी विकास जैसे कई अहम क्षेत्रों पर फैसले लिए गए। छात्रवृत्ति के लिए 3 अरब की राशि मंजूर की गई हैं। जिसके तहत कक्षा एक से 10 तक के तक के स्कूलों बच्चों की छात्रवृत्ति राशि दोगुनी कर दी गई है। इससे राज्य के लगभग डेढ़ करोड़ छात्र-छात्राओं को लाभ होगा। कक्षा एक से 4 तक के बच्चों की सालाना छात्रवृत्ति राशि 600 रुपए से बढ़ाकर 1200 रुपए कर दी गई है। कक्षा 5 और 6 के बच्चों की छात्रवृत्ति राशि 1200 से बढ़ा कर 2400 रुपए कर दी है। कक्षा 7 से 10 के बच्चों की छात्रवृत्ति राशि 1800 रुपए से बढ़ाकर 3600 रुपए कर दी गई है।

नीतीश कैबिनेट ने दिवाली से पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों को तोहफा दिया है। महंगाई भत्ता 55 फीसदी से 58 फीसदी कर दिया गया है। जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना जाएगा। केंद्र की तर्ज पर महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। डीए बढ़ोतरी से 5 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ होगा

इसके अलावा राज्य के शहरी क्षेत्र में टीकाकरण अभियान के तहत कार्यरत ANM कर्मियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी करने का भी फैसला लिया है। संविदागत नियोजित एएनएम कर्मियों का मानदेय 11,500 रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। इसके अलावा 5 फीसदी वार्षिक मानदेय वृद्धि का लाभ भी स्वीकृत हुआ है। कैबिनेटे के फैसलों में फिल्म और नाट्य संस्थान की स्थापना भी शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश ने 25 लाख महिलाओं के खाते में DBT से ट्रांसफर किए 2500 करोड़ रुपये
ये भी पढ़ें:एक हजार से ज्यादा पंचायत भवन और 1000 विवाह मंडप, CM नीतीश ने बिहार को दी सौगात
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, 55 इंस्पेक्टर DSP बने

वहीं भागलपुर में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा निर्माण के लिए 931 कर भूमि अधिग्रहण करने के लिए 472 करोड़ 72 लाख रुपये तो सहरसा हवाई अड्डा के रनवे विस्तार के लिए अतिरिक्त करीब 12 एकड़ भूमि अधिग्रहण करने के लिए 147 करोड़ 76 लाख 56 हजार 180 रुपए की कैबिनेट में मंजूरी मिली है

बिहार महादलित विकास मिशन के तहत के दलित बस्तियों में कार्यरत विकास मित्र को टैबलेट खरीदने के लिए 25000 दिए जाएंगे. राज्य के 9817 विकास मित्रों को के टैबलेट दी जाएगी और उसके लिए 24 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की स्वीकृति कैबिनेट बैठक में मिली है। माना जा रहा है कि मौजूदा कार्यकाल में नीतीश सरकार के कैबिनेट की यह आखिरी बैठक थी। अगले हफ्ते चुनाव की तारीखों का ऐलान होने की अटकलें हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के वित्तरहित शिक्षकों और कर्मियों को मिलेगा वेतनमान, नीतीश सरकार का ऐलान
ये भी पढ़ें:चुनाव चलता रहेगा, खातों में आते रहेंगे 10000 रुपये; नीतीश सरकार ने तारीखें बताई

कैबिनेट ने पूर्णिया जलापूर्ति परियोजना के लिए 284 करोड़ और मोतिहारी जलापूर्ति परियोजना के लिए 187 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। ये दोनों योजनाएं केंद्र प्रायोजित अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन के तहत स्वीकृत हुई हैं। पटना के बांकीपुर बस स्टैंड परिसर में फाइव स्टार होटल निर्माण को मंजूरी दी गई। इसके अलावा गया के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर के डिजाइन चयन के लिए कंपनी का चयन किया गया है।

अन्य प्रमुख फैसले-

-स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में ऋण लेना ब्याज रहित

-सरकारी मेडिकल कालेजों से पीजी-डिप्लोमा उत्तीर्ण छात्रों के लिए बांड अवधि तीन से घटाकर दो वर्ष किया। बड़े संस्थानों में जाने की छूट, वापस आकर अवधि पूरा करेंगे

-निकट के कॉमन सर्विस सेंटर पर आधार आधारित मुफ्त प्रमाणीकरण करा सकेंगे पेंशनधारी

-पटना मेट्रो के लिए 74 करोड़ का आवंटन

-करबिगहिया बिजली घर को उर्जा संग्रहालय के रूप में विकसित करने को स्वीकृति

-मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना अंतर्गत संचालित अल्पावास गृहों को शक्ति सदन में परिवर्तित करने को मंजूरी, मानव तस्करी से पीड़ित महिलाओं को एक छत के नीचे राहत और पुनर्वास की सेवाएं मिल सकेंगी

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।