Bihar gets Rs 10219 crore share in central taxes second in the country gift from the Centre to the Nitish government केंद्रीय करों में बिहार को 10,219 करोड़ की हिस्सेदारी; देश में दूसरा नंबर, नीतीश सरकार को केंद्र का तोहफा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

केंद्रीय करों में बिहार को 10,219 करोड़ की हिस्सेदारी; देश में दूसरा नंबर, नीतीश सरकार को केंद्र का तोहफा

नीतीश सरकार को केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। बिहार को केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी के रूप में केंद्र सरकार ने 10,219 करोड़ रुपये जारी किए हैं। जो देश में यूपी के बाद दूसरे नंबर पर है। सबसे अधिक 18,227 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश को जारी किए गए हैं।

Fri, 3 Oct 2025 08:23 PMsandeep हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
केंद्रीय करों में बिहार को 10,219 करोड़ की हिस्सेदारी; देश में दूसरा नंबर, नीतीश सरकार को केंद्र का तोहफा

बिहार को केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी के रूप में अग्रिम के तौर पर केंद्र सरकार ने 10,219 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसे विजयादशमी के दिन जारी किया गया। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी के रूप में 10,219 करोड़ रुपये बिहार को मिलने की जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री ने जीएसटी में सुधार के बाद राशि जारी किए जाने के लिए बिहारवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और आभार जताया।

केंद्र द्वारा 28 राज्यों को अलग-अलग राशि जारी की गई है। इसमें सबसे अधिक 18,227 करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश को जारी किए गए हैं। जबकि, झारखंड को 3360 करोड़, मध्य प्रदेश को 7976 करोड़, राजस्थान को 6123 करोड़, पश्चिम बंगाल को 7644 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। वित्त विभाग के सूत्रों की मानें तो, यह अग्रिम राशि त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए जारी की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कॉलरशिप के लिए 3 अरब, सरकारी कर्मियों का DA 3% बढ़ा, नीतीश कैबिनेट के फैसले
ये भी पढ़ें:अब छात्रों को नीतीश का तोहफा, दसवीं तक छात्रवृत्ति डबल; डेढ़ करोड़ बच्चों को लाभ
ये भी पढ़ें:नीतीश ने 25 लाख महिलाओं के खाते में DBT से ट्रांसफर किए 2500 करोड़ रुपये

अक्टूबर का केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी के रूप में एक किस्त 10 अक्टूबर तक जारी होने की संभावना है। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी के रूप में बिहार को कुल एक लाख 44 हजार करोड़ रुपये दिए जारी किये जाने का बजटीय प्रावधान है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।