rain and thunder alert in patna heat in south bihar weather news दक्षिण बिहार में कब तक सताएगी गर्मी, उत्तर में बारिश की शुरुआत; पटना में कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दक्षिण बिहार में कब तक सताएगी गर्मी, उत्तर में बारिश की शुरुआत; पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: मौसम विभाग ने रविवार को पटना में ठनका और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का भी पूर्वानुमान है। शनिवार को सूरज की तल्ख तेवर के कारण अधिकतम तापमान में 1.1 और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

Sun, 15 June 2025 05:52 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
दक्षिण बिहार में कब तक सताएगी गर्मी, उत्तर में बारिश की शुरुआत; पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में 17 से 20 जून के बीच बारिश होगी। 15-16 जून से उत्तर बिहार में बारिश के गतिविधि की शुरुआत होगी। चार-पांच दिनों में बिहार में मानसून प्रवेश करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। पटना मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आज से उत्तर बिहार के लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। जबकि दक्षिण बिहार के लोगों को अभी भी दो दिनों तक गर्मी का सामना करना होगा।

राज्य के अधिकतम तापमान में आज से गिरावट आने का पूर्वानुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान में दो-तीन दिनों तक कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। शनिवार को राज्य के अधिकतम तापमान में 3.5 और न्यूनतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। पटना सहित 16 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार रहा।

पटना में आज ठनका और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने रविवार को पटना में ठनका और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का भी पूर्वानुमान है। शनिवार को सूरज की तल्ख तेवर के कारण अधिकतम तापमान में 1.1 और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। हालांकि बीच में कुछ देर के लिए आंशिक तौर पर बादल छाए रहे। राजधानी का अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे लोगों को दिन के साथ ही रात में भी भीषण गर्मी का एहसास हुआ।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।