woman PDS dealer stabbed inside home sensational bloody incident in Patna घर में घुसकर महिला पीडीएस डीलर को चाकू से गोद डाला, पटना में सनसनीखेज खूनी कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

घर में घुसकर महिला पीडीएस डीलर को चाकू से गोद डाला, पटना में सनसनीखेज खूनी कांड

डीएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Sun, 1 March 2026 08:23 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
घर में घुसकर महिला पीडीएस डीलर को चाकू से गोद डाला, पटना में सनसनीखेज खूनी कांड

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना आलमगंज के दादर मंडी इलाके में अपराधियों ने घर में घुसकर महिला पीडीएस डीलर सुलेखा गुप्ता (45) को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त महिला का बेटा ऊपर के तल पर सोया हुआ था जबकि मां और पति घर से बाहर थे। बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटनास्थल से एफएसएल की टीम ने नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस हत्यारे की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस को आपसी विवाद में हत्या करने का शक है। डीएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar: मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ने पर बवाल, दो गुटों में जमकर चले पत्थर

घर में चलाती थी पीडीएस दुकान

गायघाट स्थित व्यवहार न्यायालय में वकील के मुंशी के रूप में काम करने वाले पलटू कुमार का आलमगंजके दादर मंडी इलाके में दो मंजिला मकान है। उनके परिवार में 12 वर्षीय बेटे और बुजुर्ग मां के अलावा पत्नी सुलेखा गुप्ता रहती थी। सुलेखा गुप्ता घर में ही जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान चलाती थीं। शनिवार की सुबह पति कोर्ट जबकि सास बाजार गई हुई थीं। बेटा ऊपर के तल स्थित कमरे में सो रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बिछेगा पुलों का जाल; चार नदियों पर 12 और नए ब्रिज बनेंगे

बीवी की हत्या की सूचना मिली थी, मां का कत्ल

इसी दौरान मौका देखकर बदमाशों ने शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे घर में घुसकर चाकू से सुलेखा गुप्ता का गला रेत दिया और बदमाश फरार हो गए। पलटू कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार की दोपहर में उनके सहयोगी के मोबाइल पर कॉल आया कि घर में उनकी मां गिर गयी है। इसके बाद वह फौरन घर पहुंचे तो देखा कि मां नहीं बल्कि उसकी पत्नी सुलेखा कमरे में खून से लथपथ पड़ी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बक्सर जेल में कैदी की मौत पर बवाल; पत्नी बोलीं- 2 दिन पहले ठीक थे, हत्या का आरोप

गला और चेहरे पर धारदार हथियार से वार के निशान

बाद में स्थानीय लोगों की मदद से सुलेखा को एनएमसीएच से जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला के गला और चेहरे पर धारदार हथियार से वार के निशान हैं। उधर घटना की सूचना के बाद डीएसपी राजकिशोर सिंह व थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस के मुताबिक, हत्यारा आसपास का रहने वाला अथवा परिचित हो सकता है जिसे घर में महिला के अकेले होने की बात पता थी। फिलहाल पुलिस घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ के साथ ही तकनीकी सर्विलांस से मामले की छानबीन में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने कहा कि सभी पहलुओं पर छानबीन जारी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।