network of bridges will be laid in Bihar 12 more bridges will be built on four rivers बिहार में बिछेगा पुलों का जाल; चार नदियों पर 12 और नए ब्रिज बनेंगे, इतनी हो जाएगी संख्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में बिछेगा पुलों का जाल; चार नदियों पर 12 और नए ब्रिज बनेंगे, इतनी हो जाएगी संख्या

प्रदेश में गंगा नदी समेत गंगा, सोन, कोसी और गंडक पर 51 पुल बनाए जा रहे हैं। 25 चालू, 14 निर्माणाधीन और 12 प्रस्तावित हैं। गंगा पर सबसे अधिक परियोजनाएं हैं, जिससे कनेक्टिविटी बढ़ेगी और आवागमन का समय घटेगा।

Sat, 28 Feb 2026 09:26 PMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार में बिछेगा पुलों का जाल; चार नदियों पर 12 और नए ब्रिज बनेंगे, इतनी हो जाएगी संख्या

प्रदेशवासियों को कम समय में एक से दूसरे स्थान तक आने-जाने की सुविधा के लिए सरकार ने वृहद स्तर पर बड़े पुलों का निर्माण करने की योजना बनाई है। इसके तहत मात्र चार नदियों गंगा, सोन, कोसी और गंडक पर ही 51 पुलों की सुविधा लोगों को मिलेगी। इसमें 25 पुल अभी चालू हैं तो 14 पुलों पर काम चल रहा है। वहीं निकट भविष्य में 12 पुलों का निर्माण शुरू होने वाला है। इसमें सबसे अधिक पुल गंगा पर होंगे। पथ निर्माण विभाग के अनुसार राज्य में अभी गंगा पर आठ पुल चालू हैं। जबकि आठ का निर्माण चल रहा है।

इन पुलों का निर्माण जारी

जिन पुलों का काम चल रहा है, उनमें दिघवाड़ा-शेरपुर छह लेन, जेपी सेतु के समानांतर छह लेन, महात्मा गांधी सेतु के समानांतर चार लेन, कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन, बख्तियारपुर-ताजपुर चार लेन, अगुवानी घाट-सुल्तानगंज चार लेन, विक्रमशिला सेतु के समानांतर चार लेन औ साहेबगंज-मनिहारी के बीच चार लेन पुल शामिल हैं। गंगा नदी पर तीन और पुल प्रस्तावित हैं। इनमें बक्सर में मौजूदा पुल के समानांतर तीन लेन, रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे में मटिहानी-शाम्हो के बीच छह लेन और कहलगांव में गंगा नदी पर चार लेन का पुल बनना है।

सोन नदी

इस नदी पर अभी पांच पुल चालू हैं। पंडुका में दो लेन पुल का काम चल रहा है। जबकि दो पुल वाराणसी-रांची-कोलकाता के बीच और पटना-आरा-सासाराम के मार्ग में बनना है। इन पर जल्द काम शुरू होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! बिहार के ये 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान
ये भी पढ़ें:बिहार में खुले में मांस बेचने पर लगी रोक, सरकार ने मीट शॉप के नियम सख्त किए

गंडक नदी

गंडक नदी पर सात पुल अभी चालू हैं। जबकि हाजीपुर में चार लेन, एनएच 139 डब्ल्यू आमस-दरभंगा के मार्गरेखन पर कोन्हरवाघाट में चार लेन और डुमरियाघाट में वर्तमान पुल के समानांतर दो लेन पुल बन रहा है। पश्चिमी चम्पारण के वाल्मीकि टाईगर रिजर्व बाइपास पर चार लेन और पतजिरवा में एनएच 727ए के मार्गरेखन पर चार लेन, गोरखपुर-सिलीगुड़ी के मार्गरेखन पर छह लेन और रामजानकी मार्ग पर सत्तरघाट में चार लेन पुल का काम जल्द ही शुरू होगा।

कोसी नदी

कोसी नदी पर अभी पांच पुल चालू हैं। जबकि भेजा-बकौर में एनएचच 527ए व फुलौत में एनएच 106 के मार्गरेखन पर बिहपुर के समीप पुल का निर्माण चल रहा है। वहीं गोरखपुर-सिलीगुड़ी मार्ग पर छह लेन, पटना-पूर्णिया के बीच सिमरी-बख्तियारपुर के पास छह लेन पुल और कुरसेला में अतिरिक्त दो लेन का पुल बनाया जाना है जिस पर जल्द ही काम शुरू होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन पुल अप्रैल तक बन जाएगा, पटना से उत्तर बिहार जाना आसान

पथ निर्माण मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि एक से दूसरे स्थान तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए राज्य की प्रमुख नदियों पर पर्याप्त पुलों का निर्माण अति आवश्यक है। विगत वर्षों में राज्य व केंद्र सरकार के प्रयास से राज्य की प्रमुख नदियों पर मेगा पुल के साथ ही अन्य नदियों पर पुल-पुलिया का भी निर्माण किया गया है। अभी कई पुल पर काम चल रहा है तो कई पर काम शुरू होने हैं जिसका लाभ प्रदेशवासियों को मिलेगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।