Chaos erupts over cigarette smoke being blown into persons face two groups pelt stones 2 injured Bihar: मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ने पर बवाल, दो गुटों में जमकर चले पत्थर, 2 घायल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar: मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ने पर बवाल, दो गुटों में जमकर चले पत्थर, 2 घायल

मुंगेर में सिगरेट का धुआं मुंह पर फूंकने के विवाद में दो युवकों की पिटाई कर दी गई। दोनों को पुलिया के नीचे फेंकने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में बताया है, घायलों का इलाज जारी है।

Sat, 28 Feb 2026 06:19 PMsandeep हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, हवेली खड़गपुर/ मुंगेर
share
Bihar: मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ने पर बवाल, दो गुटों में जमकर चले पत्थर, 2 घायल

बिहार के मुंगेर जिले में शुक्रवार देर शाम एक मामूली बात को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के शेख टोला मोड़ और सिंहपुर के बीच स्थित पुलिया के पास सिगरेट का धुआं मुंह पर फूंकने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में नगर सिंहपुर निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घायलों की पहचान पीयूष कुमार और मनसुख कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों युवक बाजार से सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में शेख टोला स्थित पुलिया के पास कुछ युवक सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे थे।

मुंह पर सिगरेट का धुआं फूंकने पर बवाल

आरोप है कि वहां मौजूद युवकों ने सिगरेट का धुआं पीयूष और मनसुख के चेहरे की ओर फूंका। इसका विरोध करने पर पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मारपीट के दौरान दोनों युवकों को बेरहमी से पीटा गया और बाद में पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। घटना की खबर फैलते ही एक पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। कुछ लोगों ने दोनों ओर से पथराव होने का भी दावा किया, हालांकि पुलिस प्रशासन ने पत्थरबाजी की घटना से इनकार किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बक्सर जेल में कैदी की मौत पर बवाल; पत्नी बोलीं- 2 दिन पहले ठीक थे, हत्या का आरोप
ये भी पढ़ें:बारात में डांस के दौरान महिला को छूने पर बवाल, 49 साल के आदमी की पीट-पीटकर हत्या

सूचना मिलते ही ऐक्शन में आई पुलिस

सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। एहतियातन बड़ी दुर्गा मंदिर के समीप पुलिस कैंप कर रही है और पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है। एसडीएम राजीव रौशन भी विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। घायलों को परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों युवकों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं, हालांकि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में नर्स की हत्या; घरेलू विवाद में पति ने ही मार डाला! पुलिस को भी खुद बताय

इलाके में पुलिस बल की तैनाती

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। यदि पथराव या अन्य उपद्रव की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।