Woman daroga suspend after demands bribe in bihar video viral यह हैं बिहार की घूसखोर दारोगा लीलावती, केस में नाम हटाने के लिए मांगी रिश्वत; SP ने लिया ऐक्शन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

यह हैं बिहार की घूसखोर दारोगा लीलावती, केस में नाम हटाने के लिए मांगी रिश्वत; SP ने लिया ऐक्शन

निलंबित दारोगा सिपाही से प्रमोशन पाकर दारोगा बनी थी। दो साल पहले नावकोठी थाने में योगदान दी थी। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता मो. तनवीर पर अपहरण का मामला दर्ज था। वह अपने बच्चे की मांग कर रहा था।

Tue, 12 Aug 2025 08:30 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, बेगूसराय
share
यह हैं बिहार की घूसखोर दारोगा लीलावती,  केस में नाम हटाने के लिए मांगी रिश्वत; SP ने लिया ऐक्शन

बेगूसराय में एक घूसखोर महिला दारोगा पर गाज गिरी है। केस में धारा हटाने के नाम पर घूस मांगने के आरोप में एसपी मनीष कुमार ने नावकोठी थाना में पदस्थापित महिला दारोगा लीलावती देवी को निलंबित कर दिया है। पैसा मांगते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मामले में एसपी ने कार्रवाई की है।

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एसपी ने कहा है कि सोशल मीडिया में नावकोठी थाना में पदस्थापित महिला दारोगा लीलावती देवी का पैसा मांगते हुए वायरल हो रहे वीडियो की जांच बखरी एसडीपीओ से करायी गयी। 10 अगस्त को वायरल वीडियो में महिला दारोगा एक व्यक्ति से धारा हटाने के नाम पर पैसे मांगने का वीडियो प्राप्त हुआ। बखरी एसडीपीओ की जांच में मामला सत्य पाया गया। उसके बाद एसपी ने कर्तव्यहीनता व अनुशासनहीनता के आरोप में विभागीय कार्यवाही करते हुए निलंबित किया। इस दौरान सामान्य जीवनयापन भत्ता मिलता रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में उत्तर से लेकर दक्षिण तक बारिश, ठनका गिरने और तेज हवा के भी आसार
ये भी पढ़ें:10 बड़ी और 13 छोटी नदियों में उफान से बिहार में हाहाकार, 17 लाख लोग प्रभावित

नावकोठी थाना कांड संख्या 160/25 के प्रतिवादी नामजद मो. तनवीर ने पुलिस अवर निरीक्षक लीलावती से फोन पर बातचीत की। बातचीत के क्रम में उससे नाम हटाने के लिए पैसे की मांग की है। निलंबित दारोगा सिपाही से प्रमोशन पाकर दारोगा बनी थी। दो साल पहले नावकोठी थाने में योगदान दी थी। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता मो. तनवीर पर अपहरण का मामला दर्ज था। वह अपने बच्चे की मांग कर रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में बदले की आग में पिता-पुत्र को किया अगवा, पिटाई से 1 की मौत दूसरा लापता
ये भी पढ़ें:ट्रैक के नीचे से निकली मिट्टी, नमो भारत ट्रेन बाल-बाल बची; पटना में टला हादसा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।