namo bharat express train minor escape at patna mokama rail track ट्रैक के नीचे से निकली मिट्टी, नमो भारत ट्रेन बाल-बाल बची; पटना-मोकामा रेलखंड पर टला हादसा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ट्रैक के नीचे से निकली मिट्टी, नमो भारत ट्रेन बाल-बाल बची; पटना-मोकामा रेलखंड पर टला हादसा

नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) टेकाबिगहा स्टेशन के नजदीक पिलर संख्या 503/12 के पास पहुंची ही थी कि पायलट को आंशिक झटका महसूस हुआ। चालक ने गति को नियंत्रित कर तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल को दी। बख्तियारपुर स्टेशन मास्टर को भी ट्रैक की समस्या से अवगत कराया गया।

Tue, 12 Aug 2025 06:32 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना/बख्तियारपुर
share
ट्रैक के नीचे से निकली मिट्टी, नमो भारत ट्रेन बाल-बाल बची; पटना-मोकामा रेलखंड पर टला हादसा

Namo Bharat Train: पटना मोकामा रेलखंड पर सोमवार की शाम रेल हादसा होते होते बच गया। दरअसल लगातार बारिश की वजह से दानापुर रेल मंडल के टेकाबिगहा स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक के नीचे से मिट्टी निकल रही थी, जिससे ट्रैक आंशिक रूप से धंस गया था। इससे डाउन लाइन पर 3 ट्रेनों का परिचालन लगभग एक घंटे तक बाधित हो गया। ट्रैक के पास से मिट्टी निकलने की सूचना मिलने के बाद मौके पर रेलवे की टीम पहुंची और इसे दुरुस्त किया।

शाम साढ़े सात बजे रेलखंड पर इसे दुरुस्त कर ट्रेनों को धीमी गति से गुजरने का कागजी निर्देश जारी किया गया। रेलखंड पर अब रेल परिचालन सुविधा बहाल कर दी गई। रेल सूत्रों के मुताबिक सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे गाड़ी संख्या 94804 पटना जयनगर नमो भारत रैपिड ट्रेन डाउन लाइन से गुज़र रही थी। सेमीहाईस्पीड ट्रेन होने की वजह से अन्य ट्रेनों से इसकी रफ्तार अधिक थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में उत्तर से लेकर दक्षिण तक बारिश, ठनका गिरने और तेज हवा के भी आसार

ट्रेन टेकाबिगहा स्टेशन के नजदीक पिलर संख्या 503/12 के पास पहुंची ही थी कि पायलट को आंशिक झटका महसूस हुआ। चालक ने गति को नियंत्रित कर तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल को दी। बख्तियारपुर स्टेशन मास्टर को भी ट्रैक की समस्या से अवगत कराया गया। इसी बीच इंजीनियरों की टीम भी मौके पर पहुंची और पटरियों के आसपास की मिट्टी को दुरुस्त किया गया। फिलहाल डाउन लाइन में सभी ट्रेनों को कागजी निर्देश पर धीमी गति से चलाया जा रहा है। मौके पर निगरानी व्यवस्था को और बढ़ा दिया गया है।

पटना की 3 ट्रेनें हुईं प्रभावित

रेलखंड पर अचानक समस्या आने की वजह से रेलवे कंट्रोल से विभिन्न स्टेशनों पर सूचना जारी की गई। इस दौरान कमला गंगा इंटरसिटी करौटा में खड़ी रही। ट्रेन संख्या 63222 पटना-मोकामा मेमू पैसेंजर और 63218 दानापुर- मोकामा मेमू ट्रेन को आधे घंटे तक अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ा रहना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लुटेरों के साथ उठा-पटक कर छीन ली पिस्टल, पटना में लूटपाट की बड़ी कोशिश नाकाम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।