father and son kidnapped in patna one found dead second missing in patna dhanarua पटना में प्रतिशोध की आग में पिता-पुत्र को किया अगवा, पिटाई से 1 की मौत दूसरा लापता; गांव में तनाव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में प्रतिशोध की आग में पिता-पुत्र को किया अगवा, पिटाई से 1 की मौत दूसरा लापता; गांव में तनाव

बीते पांच वर्षों से जौदीचक गांव में दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष जारी है। 2022 से अब तक चार हत्याएं और एक गोली लगने से जख्मी हो चुके हैं। दिसंबर माह में धर्मवीर हत्याकांड के बाद राहुल नामजद आरोपित था जिसे रविवार को राहुल कुमार को गोली मारी गई और उसके चंद घंटों बाद वारदात हुई।

Tue, 12 Aug 2025 07:33 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
पटना में प्रतिशोध की आग में पिता-पुत्र को किया अगवा, पिटाई से 1 की मौत दूसरा लापता; गांव में तनाव

पटना से सटे धनरुआ थाना क्षेत्र में प्रतिशोध में हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार और सोमवार को दो अलग-अलग गुटों के बीच एक बार फिर खूनी खेल से इलाका दहल उठा। रविवार की दोपहर एक गुट के युवक राहुल कुमार को बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर गोली मार दी, इसके प्रतिशोध में प्रतिद्वंद्वी गुट के पिता-पुत्र का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई की और दरधा नदी में फेंक दिया।

इनमें पुत्र दीपक पासवान की मौत हो गई, जबकि पिता राजेन्द्र पासवान अभी तक लापता है। थाने के जौदीचक जमालपुर गांव में हुई इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जाता है कि राहुल को गोली मारने की घटना के चंद घंटे बाद रविवार रात 10-12 हथियारबंद लोग जौदीचक गांव में पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने प्रतिद्वंद्वी गुट के दीपक पासवान (25) और उनके पिता राजेन्द्र पासवान 55 को घर से जबरन उठा लिया। दोनों को दरधा नदी किनारे ले जाकर हाथ-पैर बांधकर पिटाई की और फिर नदी में फेंक दिया। सोमवार सुबह रामनगर गांव के पास नदी किनारे झाड़ियों से दीपक का शव बरामद हुआ, जबकि राजेन्द्र का अब तक पता नहीं चल सका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 बड़ी और 13 छोटी नदियों में उफान से बिहार में हाहाकार, 17 लाख लोग प्रभावित
ये भी पढ़ें:बिहार में उत्तर से लेकर दक्षिण तक बारिश, ठनका गिरने और तेज हवा के भी आसार

स्टेट हाइवे पर बवाल, 5 घंटे सड़क जाम

दीपक का शव मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने शव को पटना-गया मुख्य मार्ग पर देवकुली गांव के पास रखकर सड़क जाम कर दिया। आगजनी और नारेबाजी भी हुई। ग्रामीणों की सीधी मांग थी कि जब तक बाकी दोनों युवकों के शव नहीं मिलेंगे, हम जाम खत्म नहीं करेंगे और दीपक का शव भी नहीं उठने देंगे। करीब 5 घंटे तक यह जाम जारी रहा। सूचना पर पटना एसएसपी, एसपी, कई अनुमंडल के डीएसपी, कई थानाध्यक्ष और करीब 200 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि जब तीनों युवकों को घर से उठाया गया, तभी धनरुआ थानाध्यक्ष को सूचना दी गई थी, लेकिन उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस लापरवाही के चलते घटना हुई।

5 साल से चल रहा खूनी खेल

बीते पांच वर्षों से जौदीचक गांव में दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष जारी है। 2022 से अब तक चार हत्याएं और एक गोली लगने से जख्मी हो चुके हैं। दिसंबर माह में धर्मवीर हत्याकांड के बाद राहुल नामजद आरोपित था जिसे रविवार को राहुल कुमार को गोली मारी गई और उसके चंद घंटों बाद वारदात हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट पर यात्री के हैंड बैग में मिला कारतूस, CISF ने दबोचा
ये भी पढ़ें:लुटेरों के साथ उठा-पटक कर छीन ली पिस्टल, पटना में लूटपाट की बड़ी कोशिश नाकाम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।