man purhase minor girl of bihar in two lakh rupees and marry her police caught accused from rajasthan बिहार की नाबालिग लड़की को 2 लाख में खरीद कर ली शादी, राजस्थान से आरोपी को पकड़ लाई पुलिस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार की नाबालिग लड़की को 2 लाख में खरीद कर ली शादी, राजस्थान से आरोपी को पकड़ लाई पुलिस

एसडीपीओ ने चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद, सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार व चैनपुर थाना की महिला पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम गठित कर बालिका की बरामदगी के लिए राजस्थान भेजा। इस टीम द्वारा जिला चुरू (राजस्थान) के खरियाबाद बस्ती से लड़की को बरामद कर रामलाल के पुत्र सुभाष भामू को गिरफ्तार किया गया।

Wed, 25 Feb 2026 10:11 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, कैमूर
share
बिहार की नाबालिग लड़की को 2 लाख में खरीद कर ली शादी, राजस्थान से आरोपी को पकड़ लाई पुलिस

बिहार की एक नाबालिग लड़की को 2 लाख रुपये में खरीदे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इतना ही नहीं लड़की को खरीदने वाले ने उससे शादी भी रचा ली। बिहार पुलिस अब आरोपी को राजस्थान से पकड़कर बिहार लाई है। पूरा मामला कैमूर जिले का है। यहां चैनपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग को दो लाख रुपये में खरीदकर शादी रचानेवाले आरोपित को कैमूर पुलिस ने सोमवार को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया पुलिस पीड़िता को भी उसके घर से बरामद कर कैमूर ले आई।

गिरफ्तार आरोपित सुभाष भामू राजस्थान के चुरू जिले के शालासार थाना क्षेत्र स्थित खरियाबाद का है। लड़की को नौकरी दिलाने का झांसा देकर राजस्थान का सीकर निवासी महेश कुमार अपने साथ ले गया और उसे सुभाष के हाथों दो लाख रुपये में बेच दिया था। एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को प्रेसवार्ता कर इस मामले का खुलासा किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: पीयू छात्रसंघ चुनाव में गंदी बात, ABVP की कैंडिडेट अनुष्का खूब रोईं

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के पास चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के कुछ लोग पहुंचे और उन्हें जानकारी दी कि उनके परिवार की एक नाबालिग बच्ची को राजस्थान का सीकर निवासी महेश कुमार नौकरी देने के नाम पर 27 दिसम्बर 2025 को राजस्थान ले गया और वहीं किसी व्यक्ति से जबदन शादी करा दी। एसपी ने एसडीपीओ को मामले में त्वरित कार्रवाई कर पीड़िता को बरामद कर आरोपितों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

एसडीपीओ ने चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद, सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार व चैनपुर थाना की महिला पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम गठित कर बालिका की बरामदगी के लिए राजस्थान भेजा। इस टीम द्वारा जिला चुरू (राजस्थान) के खरियाबाद बस्ती से लड़की को बरामद कर रामलाल के पुत्र सुभाष भामू को गिरफ्तार किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार का बिहार को तोहफा, DDU से पटना और किऊल से झाझा के बीच नई रेल लाइन

न्यायालय में पीड़िता का होगा बयान

बरामद लड़की का सदर अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण और न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपित की मेडिकल जांच कराकर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम के पुलिस अफसर व पुलिसकर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं इसकी सराहना की जा रही है।

पहले भी पैसा लेकर शादी कराने की हो चुकी है घटना

कैमूर जिले में पहले भी राजस्थान के लोगों से पैसा लेकर लड़की से शादी कराने की घटना हो चुकी है। कुछ मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया और कुछ मामले पुलिस तक नहीं पहुंच सके। भभुआ थाने की पुलिस ने दो साल पहले शहर के एक होटल से राजस्थान के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। दलाल महिला व पुरुष राजस्थान के लोगों को भगवानपुर थाना क्षेत्र के मकरीखोह जंगल में ले जाकर शादी कराई। बाजार से जेवर व कपड़ों की खरीदारी कराई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना: नीट छात्रा मौत मामले की जांच में चूक तो नहीं हुई, CBI ने SIT से पूछे सवाल

पुलिस को भनक लगते ही कार्रवाई की। चैनपुर में शादी कराने के बाद लड़की को विदाई दी गई। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर ऑटो से बनारस जा रहा था। पैसा लेकर शादी करानेवाले गिरोह के लोग बाइक से गेहुअनवा नदी के पास पहुंचे और दूल्हे के साथ मारपीट कर उसके पैसे छिन लिए और लड़की को लेकर भाग गए।

चैनपुर थाना क्षेत्र में ही राजस्थान के एक व्यक्ति से लड़की की शादी कराकर वाहन से भेज दिए और पीछे से मुकवा पहाड़ी के पास गिरोह के लोगों ने मारपीट कर छिनतई कर लड़की को लेकर भाग निकले। दूल्हे को गलत रास्ता से भेज दिया गया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।