anant singh supporter file case against surajbhan singh and others after attack in barh गमछे से गला घोंटा, हमले के बाद अनंत सिंह के समर्थक ने सूरजभान सहित 8 पर किया केस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गमछे से गला घोंटा, हमले के बाद अनंत सिंह के समर्थक ने सूरजभान सहित 8 पर किया केस

जख्मी का आरोप है कि उस पर हुए हमले के पीछे सूरजभान सिंह व कन्हैया सिंह ने साजिश रची थी। हमलावरों ने उसके गले में गमछा बांधकर गला घोटने का प्रयास किया था। विवाद का कारण विधानसभा चुनाव है। दोनों पक्ष के लोग सहमे हुए हैं।

Wed, 25 Feb 2026 09:49 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
गमछे से गला घोंटा, हमले के बाद अनंत सिंह के समर्थक ने सूरजभान सहित 8 पर किया केस

पटनाा के बाढ़ के पंडारक में मोकामा विधायक अनंत सिंह के समर्थक पर हुए हमले के बाद अब पूर्व सांसद सूरजभान सिंह सहित आठ के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जख्मी के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें सूरजभान सिंह और कन्हैया सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।पुलिस ने पूरे मामले को लेकर तफ्तीश कर रही है। वहीं, केस दर्ज होने के बाद समर्थकों के बीच तनाव बढ़ गया है। वहीं, सूरजभान सिंह समर्थक इसे राजनीतिक साजिश करार दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार, रविवार को अनंत सिंह के समर्थक सोबीर कुमार, पिता सुभाष सिंह थाने में हाजिरी लगा लौट रहा था।

मंटू पहलवान के घर के पास पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के रिश्तेदार माधव खन्ना संग झड़प हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें सोबीर गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उनका पीएमसीएच में इलाज चल रहा था। जख्मी से पीएमसीएच टीओपी के सब इंस्पेक्टर जोगेंद्र कुमार ने फर्द बयान दर्ज किया। इसके तहत मोकामा के शंकरवार टोला निवासी पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, कन्हैया सिंह, पंडारक के माधव खन्ना सिंह, विकास, सुमन,अनिल सिंह, ओंकार और किशु कुमार को अभियुक्त बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार का बिहार को तोहफा, DDU से पटना और किऊल से झाझा के बीच नई रेल लाइन
ये भी पढ़ें:VIDEO: पीयू छात्रसंघ चुनाव में गंदी बात, ABVP की कैंडिडेट अनुष्का खूब रोईं

गमछे से गला घोंटने की कोशिश का आरोप

जख्मी का आरोप है कि उस पर हुए हमले के पीछे सूरजभान सिंह व कन्हैया सिंह ने साजिश रची थी। हमलावरों ने उसके गले में गमछा बांधकर गला घोटने का प्रयास किया था। विवाद का कारण विधानसभा चुनाव है। दोनों पक्ष के लोग सहमे हुए हैं। सोबीर और माधव खन्ना के बीच बिहार विधानसभ चुनाव के समय से ही विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि दशहरा में कुश्ती का आयोजन हुआ था इसमें भी दोनों आपस में भिंड गए थे। पुलिस ने बताया था कि दोनों एक दूसरे के पड़ोसी भी हैं, विधानसभा चुनाव के समय से ही आपस में लड़ाई कर रहे हैं।

मोकामा से विधायक हैं अनंत सिंह

बता दें कि हॉट सीट कहे जाने वाले मोकामा विधानसभा सीट पर अनंत सिंह ने दिग्गज नेता सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को इसी चुनाव में शिकस्त दी थी। वीणा सिंह राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार थीं। इस चुनाव में वीणा सिंह को करीब 28 हजार वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा था। हालांकि चुनाव के दौरान अनंत सिंह जेल में बंद थे। अनंत सिंह पिछले तीन महीने से दुलारचंद यादव हत्याकांड के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में हैं।

मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जीत के बाद जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के जेल में बंद विधायक अनंत सिंह ने हाल ही में बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली थी। अनंत सिंह को अदालत से अनुमति मिलने के बाद कड़े सुरक्षा इंतज़ामों के बीच बेउर केंद्रीय कारागार से बिहार विधानसभा लाया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेरपुर-कन्हौली छह लेन सड़क का निर्माण जल्द, टेंडर खुला; इन जिलों से गुजरेगी रोड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।