पटना के चाणक्य लॉ कॉलेज में LLM के छात्र की कमरे में मिली लाश, सुसाइड नोट में लड़की का जिक्र
मयंक राज के आधार कार्ड पर रांची का पता दर्ज है। इस घटना के बाद कॉलेज में सन्नाटा पसरा हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मयंक के परिजनों को सूचना दी है। इदर पुलिस भी छानबीन में जुटी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि इस घटना से वो आहत हैं।

बिहार की राजधानी पटना में स्थित चाणक्य लॉ कॉलेज के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक छात्र का नाम मयंक राज है। कहा जा रहा है कि मयंक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। कहा जा रहा है कि सुसाइड नोट में किसी लड़की का जिक्र है। मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रह है कि लॉ कॉलेज में मयंक लास्ट ईयर का स्टूडेंट था। पिछले साल जून में मयंक का दाखिला हुआ था। अभी कोई परीक्षा भी नहीं थी जिसकी वजह से उसे स्ट्रेस था। मंयक ने मंगलवार की दोपहर में दोस्तों के साथ बैठकर कॉफ़ी भी पी थी। घटना मंगलवर की ही दोपहर एक बजकर 50 मिनट की है।
छात्र का देर रात्रि तक मेदांता में इलाज हुआ। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना की जानकारी किसी को नहीं होने दी। हॉस्पिटल में ही मृत छात्र के अभिभावक को सूचना दी गई थी। जून में मयंक की परीक्षा होनी थी। इस घटना के बाद कॉलेज में पसरा सन्नाटा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने घर परिजनों को सूचना दिया है। पुलिस भी छानबीन में जुटी है। मयंक राज एलएलएम का छात्र था।
उसके आधार कार्ड पर रांची का पता दर्ज है। इस घटना के बाद कॉलेज में सन्नाटा पसरा हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मयंक के परिजनों को सूचना दी है। इदर पुलिस भी छानबीन में जुटी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि इस घटना से वो आहत हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन शोक संदेश भी जारी करेगा।
कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कुछ हॉस्टल कर्मियों ने मयंक राज को फंदे से उतारा था और फिर उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। पुलिस को उनके कमरे से एक पत्र के अलावा, आईफोन, आईपैड औऱ पहचान संबंधी कागजात मिले हैं। पुलिस ने कई सामानों को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भी भेजा है। मीडिय रिपोर्ट के मुताबिक, मयंक की मां ने कहा है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है लिहाजा इस पूरे मामले की जांच कराई जाए। बहरहाल अब पुलिस इस पूरी घटना की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।




साइन इन