Will Tej Pratap spoil Tejashwi game The JJD first list will be released on 13th October He also spoke on alliance तेज प्रताप बिगाड़ेंगे तेजस्वी का खेल? जेजेडी की पहली लिस्ट 13 अक्टूबर को आएगी, गठबंधन पर भी बोले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप बिगाड़ेंगे तेजस्वी का खेल? जेजेडी की पहली लिस्ट 13 अक्टूबर को आएगी, गठबंधन पर भी बोले

राजद चीफ लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप ने कहा कि 13 अक्टूबर को पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। वहीं गठबंधन के सवाल पर उन्होने कहा कि तमाम दलों के नेताओं के साथ मुलाकात चल रही है।

Sat, 11 Oct 2025 03:01 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेज प्रताप बिगाड़ेंगे तेजस्वी का खेल? जेजेडी की पहली लिस्ट 13 अक्टूबर को आएगी, गठबंधन पर भी बोले

बिहार चुनाव के ऐलान के बाद से महागठबंधन और एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर जारी है। हालांकि अभी तक फाइनल सीट बंटवारा किसी भी गठबंधन का नहीं हो सका है। इस बीच आरजेडी चीफ लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने कहा ने 13 अक्टूबर को वे जेजेडी के प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे, परसों जोरदार ऐलान होगा। इस दौरान उन्होने खुद महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कही। वहीं गठबंधन के सवाल पर उन्होने कहा कि अन्य दलों के नेताओं से लगातार मुलाकात हो रही है। ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता भी मिल रहे हैं।

ऐसे में अगर ओवैसी की पार्टी और तेज प्रताप का गठबंधन होता है, तो तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दोनों दलों के ओर से गठबंधन की कवायद चल रही है। इससे पहले एआईएमआईएम ने महागठबंधन में शामिल की तमाम कोशिशें की थी। लेकिन महागठबंधन का नेतृत्व कर रही आरजेडी ने ओवैसी के प्रपोजल को ठुकरा दिया था। पार्टी की तरफ से कहा गया कि अगर एआईएमआईएम महागठबंधन की मदद करना चाहती है। और बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना चाहती है, तो बिना चुनाव लड़े भी मदद कर सकती है। जिसके बाद ओवैसी की पार्टी की सारी उम्मीदें खत्म हो गई थीं।

तेज प्रताप ने कहा कि वो चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। आप देख सकते हैं कि मेरी पार्टी को किस तरह का समर्थन मिल रहा है। इतने सारे लोग बिना बुलाए भी आ रहे हैं। वहीं एनडीए की बैठकों में नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने के सवाल पर उन्होने कहा कि ये तो वही (नीतीश) जानते होंगे। उनके मन में क्या चल रहा है। क्या खिचड़ी पक रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभी तो चुनाव शुरू हुआ है, आगे देखिए... तेजस्वी के नौकरी वादे पर बोले तेज प्रताप
ये भी पढ़ें:एक्टिंग करें, कहां चुनाव में पड़े हैं; कुशवाहा-पवन की मुलाकात पर बोले तेज प्रताप
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप की पार्टी में लालू का फोटो नहीं, जनशक्ति जनता दल को ब्लैकबोर्ड सिंबल

आपको बता दें तेज प्रताप ने कुछ दिन पहले 5 दलों के साथ गठबंधन किया था। जिसमें विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी), भोजपुरिया जन मोर्चा (बीजेएम), प्रगतिशील जनता पार्टी (पीजेपी), वाजिब अधिकार पार्टी (डब्ल्यूएपी) और संयुक्त किसान विकास पार्टी (एसकेवीपी) हैं। तब तेज प्रताप ने कहा था कि हम बिहार में सामाजिक न्याय, सामाजिक अधिकार और पूर्ण परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए मिलकर आगे बढ़ेंगे। ऐसे अगर ओवैसी की पार्टी भी तेज प्रताप के साथ आती है। सीमांचल में तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में हॉट वीकेंड: NDA और महागठबंधन में सीट पर फैसला होगा, यह रहेगा फॉर्मूला
ये भी पढ़ें:महागठबंधन में CPM का सब्र टूटा, दो विधायकों को दे दी नॉमिनेशन की हरी झंडी
ये भी पढ़ें:महागठबंधन में सबकी सीट घटेगी; कांग्रेस, मुकेश बने रहे तो RJD 138, बाकी को कितनी?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।