Tej Pratap says father never wishes bad for his son Lalu Yadav will do only good for him लालू यादव जो करेंगे, अच्छा ही करेंगे; तेज प्रताप बोले- बेटे का कभी बुरा नहीं चाहते पिता, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू यादव जो करेंगे, अच्छा ही करेंगे; तेज प्रताप बोले- बेटे का कभी बुरा नहीं चाहते पिता

तेज प्रताप यादव ने पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद अपने पिता से किसी तरह की नाराजगी होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि लालू यादव उनके लिए जो करेंगे, अच्छा ही करेंगे। पिता अपने बेटे का कभी बुरा नहीं चाहते हैं।

Tue, 1 July 2025 01:55 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
लालू यादव जो करेंगे, अच्छा ही करेंगे; तेज प्रताप बोले- बेटे का कभी बुरा नहीं चाहते पिता

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और लालू परिवार से निकाले जाने के बाद बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने पिता को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव हमारे पिता हैं, उनका जो भी आदेश होगा सिर आंखों पर होगा। वो जो भी करेंगे, हमारे लिए अच्छा ही करेंगे। पिता कभी अपने बेटे का बुरा नहीं चाहते हैं। तेज प्रताप ने पार्टी और परिवार से बेदखल किए जाने के बाद अपने पिता से किसी भ तरह की नाराजगी की बात से इनकार कर दिया।

अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप की बात सामने आने के बाद आरजेडी और परिवार से बेदखल होने के बाद तेज प्रताप यादव ने एक इंटरव्यू में अपने पिता लालू यादव को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “हमारे साथ जो व्यवहार हुआ, उस पर फोकस नहीं करना चाहते हैं। हम किसी को कुछ दिखाना नहीं चाहते हैं। पिता से कोई संकोच नहीं है। अपने ही घर वालों को कुछ नहीं दिखाना है। पिता (लालू) से एक-दो बार फोन पर बात हुई। अभी नहीं हो रही है। बात करने का मन तो करता है, लेकिन अभी बात नहीं हो रही।”

तेज प्रताप यादव ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अभी वह पटना में अपने सरकारी आवास पर ही रह रहे हैं। जब कुछ बन जाएंगे तब अपने माता-पिता के घर (राबड़ी आवास) जाएंगे। उन्होंने अपनी वर्तमान परिस्थिति को लेकर कहा कि अभी संघर्ष का माहौल है। जिन लोगों ने अन्याय किया है, उन्हें सबक तो मिलेगा ही। वजह कोई भी हो, उस पर ध्यान नहीं देना चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राबड़ी आम भेजती हैं, लालू से बात नहीं होती; माता-पिता से संबंध पर तेज प्रताप

आरजेडी से निकाले जाने के बाद के रिएक्शन पर उन्होंने कहा, “संगठन में रहे, अचानक से इस तरह का माहौल बन गया तो भावुक होंगे ही। बिना गलती की सजा दी गई, तो इस पर क्या ही कर सकते हैं। बदनाम तो हम है नहीं, किसी के बदनाम करने से हम बदनाम नहीं हो रहा।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिलेशनशिप फोटो वाली अनुष्का से मिलने घर पहुंचे तेज प्रताप यादव, बोले- कौन रोकेगा

मुख्यमंत्री बनने की लोभ नहीं- तेज प्रताप

लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री पद को लेकर अपने भाई तेजस्वी से किसी भी तरह की तकरार को लेकर इनकार किया। उन्होंने कहा कि उनको सीएम की कुर्सी का लोभ नहीं है। अगर ऐसा होता तो वह तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील नहीं कर रहे होते।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।