राजद विधायक भाई वीरेंद्र से भिड़े पंचायत सचिव दलित निकले, एससी-एसटी थाने में करा दी FIR
आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मनेर प्रखंड के पंचायत सचिव संदीप कुमार को फोन पर धमकाने का आरोप लगा है। जिसके बाद पीड़ित ने पटना के एससी-एसटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। फोन पर विधायक ने जूते से मारने की बात कही थी।

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र के खिलाफ पंचायत सचिव संदीप कुमार ने पटना के एससी-एसटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया है कि भाई वीरेंद्र ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जूते से मारने की बात कही थी। जिसके बाद से वो डरे हुए हैं, और मानसिक उत्पीड़न झेल रहे हैं। दरअसल मनेर से राजद विधायक और पंचायत सचिव का ऑडियो वायरल हुआ था। जिसमें बातचीत के दौरान गर्मा-गर्मी हो गई थी।
भाई वीरेंद्र ने रिंकी देवी के पोते के मृत्यु प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी लेने के लिए कॉल किया था। पंचायत सचिव ने भाई वीरेंद्र से उनका परिचय पूछ लिया था। जिसके बाद वो भड़क गए थे। उन्होने कहा कि पूरा हिन्दुस्तान जानता है, तुम नहीं जानते हो। जूते से मारने की धमकी दी थी। पंचायत सचिव संदीप कुमार दलित हैं, जिसके चलते उन्होने SC-ST एक्ट में शिकायत दर्ज की गई है।
वहीं इस मामले पर भाई वीरेंद्र सफाई देते हुए कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के एक पंचायत सचिव की ओर से मेरी एक रिकॉर्डेड कॉल को जानबूझकर सोशल मीडिया और वॉट्सऐप किया जा रहा है। उस कॉल में मैंने कुछ कड़े शब्द जरूर कहे, जिसका मुझे खेद है, लेकिन यह बात भी सभी जान लें कि जब मैंने उसे फोन किया, वह न तो शिष्टाचार से पेश आया, न अभिवादन किया और न ही जनता के कार्य को गंभीरता से लिया।




साइन इन