Tej Pratap Yadav will meet Akhilesh Yadav in Lucknow before Elections will SP Chief be able to pacify Lalu family चुनाव से पहले अखिलेश से मिलेंगे तेज प्रताप यादव, क्या लालू परिवार में वापसी कराएंगे सपा अध्यक्ष?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चुनाव से पहले अखिलेश से मिलेंगे तेज प्रताप यादव, क्या लालू परिवार में वापसी कराएंगे सपा अध्यक्ष?

राजद अध्यक्ष लालू यादव द्वारा पार्टी और परिवार से निकाले गए उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ जाएंगे। दोनों के बीच वीडियो कॉल पर यह बात हुई है।

Thu, 26 June 2025 01:56 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
चुनाव से पहले अखिलेश से मिलेंगे तेज प्रताप यादव, क्या लालू परिवार में वापसी कराएंगे सपा अध्यक्ष?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव द्वारा परिवार और अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से निकाले गए उनके बड़े बेटे विधानसभा चुनाव लड़ने से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ जाएंगे। अखिलेश यादव और तेज प्रताप के बीच एक वीडियो कॉल के दौरान यह बात तब हुई जब अखिलेश ने पूछा कि चुनाव कहां से लड़ना है। तेज प्रताप यादव इस समय समस्तीपुर जिले की हसनपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और फिर से वैशाली जिले की महुआ सीट से लड़ना चाहते हैं जो 2015 में वो पहली बार जीते थे।

चुनाव से पहले अखिलेश से मिलने के लिए तेज प्रताप के लखनऊ जाने की बात से अटकलें शुरू हुई हैं कि क्या सपा अध्यक्ष लालू परिवार में उनकी वापसी की पहल करेंगे। दोनों परिवारों के बीच रिश्तेदारी है। लालू यादव की छोटी बेटी राजश्री यादव की शादी अखिलेश के चाचा के लड़के तेज प्रताप सिंह यादव से हुई है। तेज प्रताप यादव के बहनोई तेज प्रताप सिंह यादव सपा के विधायक हैं और पहले सांसद भी रह चुके हैं। कुछ विश्लेषक यह संभावना भी देख रहे हैं कि अगर लालू यादव और तेजस्वी यादव तेज प्रताप को निकालने के फैसले पर फिलहाल नरम नहीं पड़ते दिखना चाहते हों तो तेज प्रताप सपा के टिकट पर ही लड़ लें।

अखिलेश के वीडियो कॉल से इमोशनल हुए तेज प्रताप यादव, बोले- अकेला नहीं हूं इस लड़ाई में

तेज प्रताप यादव कई बार अखिलेश यादव के साथ मुलाकात और फोन पर बात की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। एक बार तो तेज प्रताप ने यह भी कह दिया था कि आजकल फोन नहीं उठाते हैं। तेज प्रताप ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया के जरिए यह बताया कि उनकी अखिलेश यादव से बात हुई है जिसके बाद उन्हें लग रहा है कि वो अपनी लड़ाई में अकेले नहीं हैं। अनुष्का यादव के साथ फोटो और रिलेशनशिप की बात बाहर आने के बाद से वो परिवार और पार्टी से अलग-थलग हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी निजी जिंदगी में दखल देने का अधिकार किसी को नहीं है।

तेज प्रताप यादव का नई पार्टी बनाने से इनकार, लालू यादव संग फोटो शेयर कर ‘जयचंद’ पर बरसे

अखिलेश वीडियो कॉल में तेज प्रताप से कहते हैं कि हीरो हो तुम। चुनाव का पूछने पर तेज प्रताप कहते हैं कि वो लड़ेंगे। फिर अखिलेश पूछते हैं कि चुनाव कहां से लड़ोगे तो तेज प्रताप कहते हैं कि लड़ने से पहले आपसे मिलने लखनऊ आऊंगा। अखिलेश पूछते हैं कि कब आ रहे हो तो तेज प्रताप कहते हैं कि इधर (जल्दी) ही आएंगे। अखिलेश फिर कहते हैं कि कि जब लखनऊ आगोगे तो बताना।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप को हनी ट्रैप में फंसाया, तंत्र-मंत्र किया; लालू के भतीजे का आरोप
ये भी पढ़ें:अनुष्का का चैट-फोटो कैसे लीक, क्या लालू परिवार के झगड़े में मोहरा बने तेजप्रताप?
ये भी पढ़ें:ये मुगल-ए-आजम का दौर नहीं, तेज प्रताप के समर्थन में अनुष्का के भाई आकाश यादव
ये भी पढ़ें:अनुष्का यादव के भाई आकाश पर पशुपति पारस ने लिया ऐक्शन, 6 साल के लिए RLJP से बाहर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।