Tej Pratap Yadav wears yellow cap instead of green cap announces contesting from Mahua says he has many opponents हरी छोड़ पीली टोपी पहनी; तेज प्रताप का महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान, बोले- विरोधी बहुत हैं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हरी छोड़ पीली टोपी पहनी; तेज प्रताप का महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान, बोले- विरोधी बहुत हैं

पार्टी और परिवार से बाहर चल रहे राजद चीफ लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने ऐलान किया है कि वो महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्होने अब टोपी भी बदल ली है। पीली टोपी पहनकर वो मीडिया के सामने आए है। उन्होने कहा कि टीम तेज प्रताप चुनाव की तैयारी में जुट गई है।

Sat, 26 July 2025 08:21 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
हरी छोड़ पीली टोपी पहनी; तेज प्रताप का महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान, बोले- विरोधी बहुत हैं

आरजेडी चीफ लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव वैशाली जिले की महुआ सीट से निर्दलीय से लड़ने का ऐलान किया है। अब तेज प्रताप ने टोपी भी बदल ली है। राजद की हरी टोपी लगाने वाले तेज प्रताप पीली टोपी में नजर आए। चुनाव को लेकर उन्होने कहा कि हमने 'टीम तेज प्रताप यादव' बनाई है। यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है बल्कि एक ओपन प्लेटफॉर्म है, जहां हर किसी को जुड़ने और काम करने का मौका मिलेगा।

एएनआई से बातचीत में तेज प्रताप ने कहा कि टीम तेज प्रताप यादव जनता तक पहुंचने का एक मंच है। जिसकी भी सरकार बने, अगर वे युवा, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य की बात करेंगे तो तेज प्रताप यादव पूरी ताकत से उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होने कहा कि इस बार चाचा (नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। हम महुआ से चुनाव लड़ेंगे, विरोधी बहुत हैं, उन्हें खुजली होने लगी है।

तेज प्रताप ने कहा कि शाहपुरा से मदन कुमार टीम तेज प्रताप की ओर से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें साल 2015 में पहली बार तेज प्रताप महुआ से ही चुनाव जीते थे। हालांकि 2020 के चुनाव में तेज प्रताप समस्तीपुर जिले के हसनपुर से चुनाव जीते। अभी महुआ से राजद के मुकेश रौशन विधायक हैं। शनिवार को अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत में तेज प्रताप ने कहा कि टीम तेजप्रताप के बैनर तले हम महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। 31 जुलाई को महुआ में मेरा कार्यक्रम है। अभी नई पार्टी बनाने का एजेंडा नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी बोले- मां-बहन की गाली दी; तेज प्रताप बोले- सम्राट का बुखार छुड़ा देता
ये भी पढ़ें:काले कपड़ों में विपक्ष, सफेद कुर्ते में तेज प्रताप, बोले- सादा जीवन, उच्च विचार
ये भी पढ़ें:बेटे निशांत को सीएम बनाएं नीतीश, राबड़ी की सलाह पर तेज प्रताप का भी समर्थन

अनुष्का यादव के साथ फोटो और पोस्ट विवाद के बाद से वो आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित हैं। परिवार से भी उन्हें बाहर कर दिया है। इससे पहले शुक्रवार को तेज प्रताप ने अपने एक्स अकाउंट से सभी बहनों और आरजेडी को अनफॉलो कर दिया था। अब वो सिर्फ लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव को मिलाकर कुछ 6 लोगों को फॉलो कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।