हथौड़ा से मारा फिर पति की धारदार हथियार से कर दी हत्या, बिहार में पत्नी ने कबूला खौफनाक सच
पुलिस सूत्रों की मानें तो सबा परवीन ने यह बात स्वीकार की है कि पहले उसने पति पर हथौड़ा से हमला कर उसे बेहोश किया। इसके बाद धारदार हथियार से उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद डीबीआर और मोबाइल समेत अन्य सामान घर के पीछे जंगल में फेंक दिए।

बिहार के मुजफ्फरपुर में रोजगार सेवक मो. मुमताज की निर्मम हत्या मामले में पत्नी सबा परवीन को पुलिस ने उठाया है। फिलहाल काजीमोहम्मदपुर थाने पर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में उसने पति की हत्या में संलिप्तता स्वीकार की है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा।
बताया जा रहा है कि बच्चों से पूछताछ में पुलिस को हत्याकांड के संबंध में अहम सुराग मिला। इसके बाद पुलिस को मुमताज की पत्नी पर शक हुआ। पूछताछ में हल्की सख्ती के बाद उसने सच कबूल लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घर के पीछे स्थित जंगल से घर में लगे सीसीटीवी का डीबीआर और मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त किए हैं।
पुलिस सूत्रों की मानें तो सबा परवीन ने यह बात स्वीकार की है कि पहले उसने पति पर हथौड़ा से हमला कर उसे बेहोश किया। इसके बाद धारदार हथियार से उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद डीबीआर और मोबाइल समेत अन्य सामान घर के पीछे जंगल में फेंक दिए। मजदूर से सफाई करवाने के बाद पुलिस ने उक्त सामान को जब्त किया है। बता दें कि मुमताज की हत्या बीते सात जुलाई को हुई थी।
दूसरी महिला से प्रेम संबंध को लेकर खफा थी पत्नी
बताया जा रहा है कि मो. मुमताज का दूसरी महिला से अफेयर था। इस बात को लेकर सबा परवीन खफा रहती थी। पूर्व में कई बार पति से विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर उसने पति की हत्या करने की साजिश रची। इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया। एसडीपीओ वन सीमा देवी ने बताया कि मामले में अभी पूछताछ चल रही है। सोमवार को इसका खुलासा किया जाएगा।




साइन इन