खुशखबरी! बिहार को दो और अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात जल्द
रेलवे के वरीय अधिकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अमृत भारत एक्सप्रेस के मेंटेनेंस की व्यवस्था नहीं है। अमृत भारत एक्सप्रेस पुश-पुल तकनीक से संचालित होता है।इसके लिए वाशिंग पिट इलेक्ट्रिफाइड होना चाहिए। साथ ही वाशिंग पिट पर अप और डाउन दिशा से परिचालन के लिए लाइन होना चाहिए।

बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है। बिहार को जल्द ही दो अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने वाली है। इसको लेकर आईआरसीटीसी और रेलवे मंथन में जुटा है। मुजफ्फरपुर का वाशिंग पिट अबतक इलेक्ट्रिफाइड नहीं हो सका है, इससे अमृत भारत के मेंटेनेंस का पेच फंस रहा है आईआरसीटीसी ट्रेन के रूट और उन स्टेशनों पर फुटफॉल देख रहा है। खाना खरीदकर खाने वाले यात्रियों की रिपोर्ट गोपनीय तरीके से तैयार की जा रही है। कहा जा रहा कि दोनों बिंदुओं पर बहुत जल्द निर्णय होगा। इसके बाद अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर रूट और पूरी व्यवस्था तैयार कर ली जाएगी। बताया जा रहा है कि सबकुछ बनकर तैयार है। सिर्फ अंतिम मुहर की जरूरत है। इसके बाद परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
रेलवे के वरीय अधिकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अमृत भारत एक्सप्रेस के मेंटेनेंस की व्यवस्था नहीं है। अमृत भारत एक्सप्रेस पुश-पुल तकनीक से संचालित होता है।इसके लिए वाशिंग पिट इलेक्ट्रिफाइड होना चाहिए। साथ ही वाशिंग पिट पर अप और डाउन दिशा से परिचालन के लिए लाइन होना चाहिए। मुजफ्फरपुर जंक्शन के वाशिंग पिट को मोडिफाइड किया गया है, लेकिन अबतक उसका इलेक्ट्रिफिकेशन नहीं हुआ है। इसको लेकर परिचालन में विलंब हो रहा है।
बरौनी या समस्तीपुर में तत्काल हो सकेगा मेंटेनेंस
बताया जा रहा कि अधिकारियों ने तत्काल मेंटेनेंस बरौनी या समस्तीपुर में कराने का प्रस्ताव मुख्यालय को दिया है। यहां से परिचालन अवधि सिर्फ डेढ़ घंटे है। फिलहाल रेलवे की ओर से इस पर किसी भी प्रकार का अधिकारिक बयान या निर्देश जारी नहीं किया गया है। डीआरएम विवेक भूषण सूद ने बताया कि वाशिंग पिट मोडिफिकेशन का काम जल्द शुरू होगा। फिर परिचालन की सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी।
दो अमृत भारत का हो रहा परिचालन
सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर से पूर्व में ही मुजफ्फरपुर-हावड़ा और मुजफ्फरपुर-न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन का प्रस्ताव पूमरे को भेजा जा चुका है। वर्तमान में मुजफ्फरपुर होकर सहरसा-एलटीटी अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में दो दिन हो रहा है। इसके अलावा दरभंगा से आयोध्या होकर आनंद विहार तक एक अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन होता है। यह सप्ताह में चार दिन चल रही है। मालूम हो कि बिहार से सिर्फ दो अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है। यह दोनों ट्रेनों को परिचालन नियंत्रण समतस्तीपुर रेल मंडल के अधीन है।




साइन इन