why Nitish going to Delhi it does not feel good women expressed their anguish for CM in Samriddhi Yatra पता नहीं नीतीश जी काहे दिल्ली जा रहे, अच्छा नहीं लग रहा; सीएम के लिए महिलाओं का छलका दर्द, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पता नहीं नीतीश जी काहे दिल्ली जा रहे, अच्छा नहीं लग रहा; सीएम के लिए महिलाओं का छलका दर्द

नीतीश कुमार की सभा लगभग दो घंटे चली। इस दौरान पूरे हॉल में नारे लगते रहे। सीएम ने लोगों के साथ सीधा संवाद किया। उनसे बातचीत के अंदाज में रूबरू हुए।

Fri, 27 March 2026 06:28 AMSudhir Kumar पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share
पता नहीं नीतीश जी काहे दिल्ली जा रहे, अच्छा नहीं लग रहा; सीएम के लिए महिलाओं का छलका दर्द

Nitish Kumar News: पता नहीं नीतीशजी काहे दिल्ली जा रहे हैं? हमें अच्छा नहीं लग रहा। हम तो उनसे सभा में ही दिल्ली नहीं जाने की मांग करेंगे। अभी बिहार को उनकी बहुत जरूरत है...।’ मुख्यमंत्री नीतीश कुमाार की समृद्धि यात्रा के दौरान जन संवाद में भाग लेने बापू सभागार में बिहटा से आई मनोरमा देवी रुआंसा थी।

कमोवेश अन्य महिलाओं की भी यही राय थी। उन्होंने मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान नीतीश कुमार के सामने अपनी बात भी रखी। नीतीश कुमार की सभा पटना में दिन में एक बजे निर्धारित थी। लेकिन, सुबह 10 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। यही नहीं, कॉलेज छात्राओं के साथ-साथ स्कूली बच्चियों की भी अच्छी-खासी संख्या दिखी। बापू सभागार में युवाओं की सहभागिता सबसे अधिक थी। उनमें जोश था और मुख्यमंत्री को देखने की आतुरता भी। सभा के दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के पक्ष में जमकर नारे भी लगाए। कई महिलाएं हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर भी आई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुख्यमंत्री नीतीश से मिले निशांत, बंद कमरे में क्या बात हुई?

बापू सभागार खचाखच भरा था

नीतीश कुमार की सभा लगभग दो घंटे चली। इस दौरान पूरे हॉल में नारे लगते रहे। सीएम ने लोगों के साथ सीधा संवाद किया। उनसे बातचीत के अंदाज में रूबरू हुए। जब-जब वे पिछली सरकार पर बरसते और उसे कटघरे में खड़ा करते, हॉल तालियों से गूंज जाता। जब वे अपने कार्यों और उपलब्धियों को गिनवाते, उस समय भी लोगों ने ताली बजाकर उसका समर्थन किया। सभा शुरू होने के पहले ही बापू सभागार खचाखच भर गया था। बड़ी संख्या में लोग हॉल के बाहर भी रह गए। बाहर परिसर में भी अच्छी-खासी भीड़ थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकारी कैलेंडर में बीवी-बच्चे का फोटो, RJD ने मंत्री संजय सिंह को लपेटा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिंदाबाद के खूब लगे नारे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पटना में समृद्धि यात्रा के दौरान शहर और ग्रामीण इलाकों में कई जगह विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान जीविका से जुड़ी महिलाओं से उन्होंने फुलवारीशरीफ प्रखंड के मुरादपुर में संवाद किया और उन्हें ‘मैडम’ व ‘दीदी’ कहकर संबोधित किया।

नीतीश कुमार भी हाथ जोड़कर अभिवादन किया

मुख्यमंत्री के संबोधन से महिलाओं में उत्साह देखा गया। इस दौरान ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के खूब नारे लगे। मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान लोग जगह-जगह उनके स्वागत के लिए खड़े थे। भीड़ मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को बेताब थी। जहां से भी मुख्यमंत्री गुजरे वहां लोग नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। भीड़ में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। लोग मुख्यमंत्री का अभिवादन करते दिखे। नीतीश कुमार भी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बतौर विधायक आखिरी भाषण, नीतीश पर क्या बोले?

मुख्यमंत्री एम्स गोलंबर, भुसौला, बभनपुरा, मुरादपुर, जानीपुर होते हुए बिहटा- सरमेरा पथ पहुंचे। रास्ते में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी थी। इस दौरान जहां से भी मुख्यमंत्री का काफिला गुजरा लोग नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे। कई महिलाएं तो बच्चों को गोद में लिए खड़ी थीं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।