government calendar features photo of minister's wife children RJD taunts on Nitish minister Sanjay Singh सरकारी कैलेंडर में मंत्री के बीवी-बच्चे का फोटो, RJD बोली- संजय सिंह ने मोदी-नीतीश को भी पीछे छोड़ा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सरकारी कैलेंडर में मंत्री के बीवी-बच्चे का फोटो, RJD बोली- संजय सिंह ने मोदी-नीतीश को भी पीछे छोड़ा

मंत्री संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। कहा है कि सरकारी पैसे का कैसे दुरुपयोग होता है इसका नमूना देख लीजिए। बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय सिंह अपने विभाग के कैलेंडर में अपने परिवार और बच्चों की फ़ोटो लगवा लिए।

Thu, 26 March 2026 05:43 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के बीवी-बच्चे का फोटो, RJD बोली- संजय सिंह ने मोदी-नीतीश को भी पीछे छोड़ा

Bihar News: नीतीश कुमार की सरकार में पहली बार मंत्री बने संजय सिंह को राष्ट्रीय जनता दल ने एक कैलेंडर पर छपे फोटो को लेकर लपेटा है। संजय सिंह बिहार के लोक स्वास्थ्य एवं अभ्यंत्रण(पीएचईडी) मंत्री हैं। विभाग की ओर से कैलेंडर छपवाए गए हैं जिनमें मंत्री के साथ कई अन्य लोगों(महिला, बच्चे) की तस्वीर छपी है। राजद ने आरोप लगाया है कि मंत्री संजय कुमार सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी कैलेंडर पर परिवार के लोगों का फोटो छपवा लिया। राजद के फेसबुक पोस्ट पर लगातार कमेंट्स आ रहे हैं।

राजद ने अपने ऑफिसियल फेसबुक पर फोटो शेयर करते हुए मंत्री संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। कहा है कि सरकारी पैसे का कैसे दुरुपयोग होता है इसका नमूना देख लीजिए। बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय सिंह अपने विभाग के कैलेंडर में अपने परिवार और बच्चों की फ़ोटो लगवाकर क्या साबित करना चाहते हैं? ये बिहार सरकार के मंत्रालय का कैलेंडर है या मंत्री जी की निजी फैक्टरी का कैलेंडर? अपने महिमामंडन में तो इन्होंने इस मामले में PM मोदी और CM नीतीश कुमार को भी पीछे छोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरा सिविल कोर्ट बम ब्लास्ट के सभी दोषी बरी, हाईकोर्ट ने फांसी की सजा भी रद्द की

राजद ने तंज कसते हुए कहा है कि जब कोई पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं को छोड़कर धन्ना सेठों को मंत्रालय रेवड़ियों की तरह बांटेगी तब यही तो होगा। नसीहत दी है कि लोजपा ने पार्टी के साधारण कार्यकर्ताओं को विधायक या मंत्री नहीं बनाया। पैसे वालों को पार्टी ने टिकट दिया। संजय सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए परिजनों की तस्वीर विभाग के कैलेंडर पर छपवा लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोली मारकर हत्या करने वाले थानेदार को मेडल क्यों? नीतीश, सम्राट पर बरसे तेजस्वी

संजय कुमार सिंह लोजपा रामविलास के विधायक हैं। उन्होंने महुआ विधानसभा सीट पर राजद के एमएलए मुकेश रोशन को मात देकर जीत दर्ज की। लालू यादव के बेटे और नीतीश सरकार में मंत्री रहे तेज प्रताप यादव भी महुआ में कैंडिडेट थे। 2025 में पहली बार विधायक बने और लोजपा आर कोटे से मंत्री बन गए। वे राजनेता के साथ साथ व्यवसाई भी हैं। उनकी पत्नी का नाम अलका सिंह है। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। कहा जा रहा है कि इन्हीं लोगों की तस्वीर पीएचई़डी विभाग के कैलेंडर पर छपवा दिया गया है।

मंत्री संजय सिंह पर एक यूट्यूबर को धमकाने का भी आरोप लगाया जा रहा है। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कानूनी मामले का जिक्र करते हुए यूट्यूबर और संजय सिंह मंत्री के बीच बातचीत का ऑडियो बताया जा रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार के कामों को बुकलेट के जरिए घऱ-घर पहुंचाएं, निशांत ने दिया टास्क
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।