Nishant met Chief Minister Nitish discussed behind closed doors had come back after meeting Bijendra yadav मुख्यमंत्री नीतीश से मिले निशांत, बंद कमरे में क्या बात हुई? बिजेन्द्र यादव से मिलकर आए थे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुख्यमंत्री नीतीश से मिले निशांत, बंद कमरे में क्या बात हुई? बिजेन्द्र यादव से मिलकर आए थे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके पुत्र निशांत कुमार के बीच मुख्यमंत्री आवास में बंद कमरे में लंबी बातचीत हुई। इसके पहले निशांत कुमार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके घर जाकर मुलाकात की।

Fri, 27 March 2026 05:31 AMSudhir Kumar पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share
मुख्यमंत्री नीतीश से मिले निशांत, बंद कमरे में क्या बात हुई? बिजेन्द्र यादव से मिलकर आए थे

Nitish Nishant Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके पुत्र निशांत कुमार के बीच मुख्यमंत्री आवास में बंद कमरे में लंबी बातचीत हुई। इसके पहले निशांत कुमार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके घर जाकर मुलाकात की। पार्टी की सक्रिय सदस्यता लेने के बाद से वे काफी ऐक्टिव हैं। पार्टी में नीचे से लेकर ऊपर तक के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। निशांत कुमार अपने पिता नीतीश की राजनीति और उनके कार्यों का गहन अध्ययन भी कर रहे हैं।

निशांत कुमार गुरुवार को सबसे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और उर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। उनके बीच लगभग आधे घंटे तक बातचीत हुई। बाद में उर्जा मंत्री ने इसे औपचारिक भेंट बताया। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार संगठन को मजबूत बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। हमने उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं दी। इसके बाद निशांत कुमार पार्टी नेता सह विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव से मुलाकात की। उनके बीच भी लगभग 20 मिनट तक बातचीत हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश नहीं तो निशांत बनें, भाजपा का CM बना तो जनता माफ नहीं करेगी : पप्पू यादव

दरअसल, निशांत लगातार पार्टी नेताओं व संगठन से जुड़े लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। निशांत अब तक सक्रिय राजनीति से दूर थे। वे सार्वजनिक कार्यक्रमों से भी दूर रहते थे। काफी क्लोज लोगों के घर आते जाते थे। मीडिया के सवालों से बचते रहते थे। लेकिन निशांत कुमार यह सब काम अब खुलकर करते हैं। प्रेस वालों के सवालों का भी खुलकर जवाब देते हैं। पिता की राजनैतिक विरासत को संभालने की कोशिश में जुट गए हैं। गुरुवार को नीतीश कुमार से बंद कमरे में बातचीत के खास मायने हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निशांत को कुर्सी पर बैठाकर दिल्ली जाइए, सीएम नीतीश की सभा में लगे नारे

निशांत कुमार को डिप्टी सीएम के रूप में प्रोजेक्ट किया जा रहा है। हालांकि कई नेता और कार्यकर्ता उन्हें सीएम मेटिरियल बता रहे हैं। छोटे सरकार अनंत सिंह ने साफ कहा कि निशांत कुमार को सीएम बनाया जाना चाहिए। नालंदा में नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान आवाज उठी जिसमें नीतीश की कुर्सी पर निशांत को बैठाने की मांग की जा रही थी। पप्पू यादव ने भी कहा कि निशांत कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। यह भी कहा कि भाजपा से कोई सीएम बनता है तो बिहार के लिए ठीक नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार के कामों को बुकलेट के जरिए घऱ-घर पहुंचाएं, निशांत ने दिया टास्क

नालंदा में समृद्धि यात्रा के दौरान जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने भी निशांत कुमार की जोरदार वकालत की। लोगों से कहा कि आप लोग नए नेता को आशीर्वाद दीजिए। कहा कि निशांत कुमार में पिता नीतीश की विरासत को संभालने की पूरी योग्यता और क्षमता है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।