Why BJP JDU silent on Prashant Kishor allegations Dipankar targets Nitish Modi प्रशांत किशोर के आरोपों पर BJP-JDU खामोश क्यों? नीतीश, मोदी को दीपांकर ने टारगेट किया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रशांत किशोर के आरोपों पर BJP-JDU खामोश क्यों? नीतीश, मोदी को दीपांकर ने टारगेट किया

दीपांकर ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में नीतीश कुमार की सरकार है। इन दोनों ने लोगों से जो वायदे किए थे वे पूरे नहीं हुए। वादों से उलट काम किया गया। लोगों से विकास करने के वादा किया गया था लेकिन यहां गरीबी, बेरोजगारी और पलायन बढ़ गया है। 

Thu, 2 Oct 2025 02:12 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
प्रशांत किशोर के आरोपों पर BJP-JDU खामोश क्यों? नीतीश, मोदी को दीपांकर ने टारगेट किया

भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि इस बार का चुनाव बदलाव का है। बिहार की जनता चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है, क्योंकि वह इस (नीतीश कुमार का बगैर नाम लिए) सरकार से मुक्ति चाह रही है। भ्रष्टाचार इस बार के चुनाव का प्रमुख मुद्दा होगा। उन्होंने ये बातें गुरुवार को भागलपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कही।

भट्टाचार्य ने कहा, केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में नीतीश कुमार की सरकार है। इन दोनों ने लोगों से जो वायदे किए थे वे पूरे नहीं हुए। वादों से उलट काम किया गया। लोगों से विकास करने के वादा किया गया था लेकिन यहां गरीबी, बेरोजगारी और पलायन बढ़ गया है। लोग कर्ज से परेशान हैं। भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। जबकि सुशासन देने का वादा किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम नीतीश की सुरक्षा में भारी चूक; बगैर जांच करीब पहुंच गया अनजान शख्स

दीपांकर ने कहा, भ्रष्टाचार नीचे स्तर पर भी ज्यादा हो गया। सीएजी को बिहार सरकार ने 70 हजार करोड़ का हिसाब नहीं दिया है। अब तो भ्रष्टाचार में मंत्री तक के शामिल रहने के बड़े खुलासे हो रहे हैं। लेकिन इन आरोपों पर भाजपा-जदयू क्यों नहीं कुछ बोल रही है? पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार चुप क्यों हैं? जनता सब समझ रही है। उन्होंने पीके (प्रशांत किशोर) पर भी सवाल उठाया है उनके पास 240 करोड़ रुपए तीन साल में कहां से आए? किस व्यक्ति, पार्टी और कंपनी ने इतनी राशि सलाह की फीस दी थी या चुनावी चंदे दिए थे? ये भी लोगों के सामने आनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजयादशमी पर CM नीतीश ने बिहार वासियों को दी बधाई, लालू ने दशहरा पर किया ट्वीट

दीपांकर पीरपैंती जाने के क्रम में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के गांधी विचार मंच कैंपस स्थित गांधी जी की प्रतिम पर मल्यार्पण करने गए थे। बोले, पीरपैंती में किसानों की जमीन की कम कीमत देकर राज्य सरकार ने अडानी पावर लिमिटेड को दी है जो गलत है। एक रुपए में इतनी जमीन देना और लाखों पेड़ की बलि यहां की जनता को स्वीकार्य नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की आज जयंती, नीतीश ने किया माल्यर्पण
ये भी पढ़ें:जेडीयू दफ्तर में चल रही थी बैठक, अचानक पहुंच गए नीतीश; नेताओं को सौंपा टास्क
ये भी पढ़ें:एक हजार से ज्यादा पंचायत भवन और 1000 विवाह मंडप, CM नीतीश ने बिहार को दी सौगात
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।