whole village is silent on the murder of five people child told the police then brutality was revealed in purnia पांच लोगों की हत्या पर पूरा गांव खामोश, बच्चे ने पुलिस को बताया; फिर हुआ हैवानियत का खुलासा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पांच लोगों की हत्या पर पूरा गांव खामोश, बच्चे ने पुलिस को बताया; फिर हुआ हैवानियत का खुलासा

पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या हो जाती है। और पूरा गांव इस पर चुप्पी साध लेता है। गांव छोड़कर लोग भाग जाते हैं. करीब 10 घंटे बाद पुलिस को फोन पर एक बच्चा बताता है कि इतनी बड़ी घटना घटी है। जिसके बाद इस दरिंदगी की वारदात का खुलासा होता है।

Mon, 7 July 2025 09:11 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
पांच लोगों की हत्या पर पूरा गांव खामोश, बच्चे ने पुलिस को बताया; फिर हुआ हैवानियत का खुलासा

पूर्णिया जिले में घटी दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी अगर 16 साल का मासूम बच्चा पुलिस को न देता तो शायद इस हैवानियत का खुलासा कई दिन बाद होता। जिस गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया। और फिर बोरे में शवों को भरकर तालाब में फेंक दिया गया। उस घटना पर पूरे गांव ने चुप्पी साध ली। घटना के बाद पूरा गांव खाली हो गया। पुलिस को भी घटना की जानकारी करीब 10 घंटे बाद मिली।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा टेटगामा गांव में एक महादलित परिवार का ही खात्मा कर दिया गया। इस घटना में कोई बचा तो परिवार का एक लड़का सोनू कुमार। जो डर से अपने ननिहाल चला गया। उसने सुबह पांच बजे पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

पुलिस के मुताबिक लड़के के द्वारा पूरे गांव की संलिप्तता बताई गई है। चार मुख्य अभियुक्त का नाम बताया गया है जिसमें से दो अभियुक्त को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही नकुल उरांव को हिरासत में लिया। फिर उसकी निशानदेही पर ट्रैक्टर मालिक सन्नाउल्लाह को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के क्रम में लाश छुपाने वाली जगह पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से सभी पांचों शव को बरामद किया गया। बरामद सभी शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, अंधविश्वास में बड़ा कांड
ये भी पढ़ें:जमुई में डबल मर्डर से सनसनी, डायन बताकर पति-पत्नी को काटा
ये भी पढ़ें:डायन बताकर महिला को पीटा, खंभे से बांधकर बाल काटे; बिहार में इंसानियत शर्मसार

लोगों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों को बाबूलाल उरांव की पत्नी सीता देवी पर डायन होने का शक था। शक के आधार पर लोग पिछले कुछ वर्षों से सीता देवी को डायन बताकर कर प्रताड़ित भी करते रहते थे। हाल के कुछ महीनों में इसी गांव में चार-पांच बच्चों की मौत हुई थी। इसके बाद लोगों को शक हुआ कि सीता देवी ने ही सबको मारा है। रविवार की संध्या भी सीता देवी के साथ गांव के कुछ लोगों की कहासुनी हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डायन बताकर महिला को सोते वक्त काट डाला, पड़ोसी पर हत्या का आरोप
ये भी पढ़ें:पत्नी को डायन बताकर पति की पीटकर हत्या, 6 के खिलाफ FIR

रात लगभग 10 बजे के करीब गांव के 40 से 50 लोगों का हुजूम सीता देवी के घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए सीता देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों के साथ मारपीट करने लगा। उसके बाद लोगो का हुजूम ने सभी पांचों के उपर पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया। उसके बाद लोगों ने अधजले लाश को बोरे में बंद कर गांव के करीब घिसरिया बहियार में पानी व जलकुम्भी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। घटना की खबर के बाद गांव के सभी लोग गांव से फरार बताए जा रहे है। मृतकों में 70 वर्षीय मसोमात कातो, 50 वर्षीय बाबूलाल उरांव एवं उनकी 40 वर्षीय पत्नी सीता देवी, 30 वर्ष मनजीत कुमार व उनकी पत्नी 25 वर्षीय रानी देवी शामिल हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।