5 members of the same family killed in Bihar bodies burnt and hidden Big scandal due to superstition बिहार में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, शवों को जलाकर छिपाया; अंधविश्वास में बड़ा कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, शवों को जलाकर छिपाया; अंधविश्वास में बड़ा कांड

बिहार के पूर्णिया जिले में अंधविश्वास में एक परिवार तबाह हो गया। परिवार की महिला पर डायन का आरोप लगाकर पांच लोगों की हत्या कर दी गई। और फिर शवों को जलाकर छिपा दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। पांचों शवों को बरामद कर लिया गया है।

Mon, 7 July 2025 06:06 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाददाता, पूर्णिया
share
बिहार में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, शवों को जलाकर छिपाया; अंधविश्वास में बड़ा कांड

बिहार के पूर्णिया में अंधविश्वास के फेर में एक ही परिवार के तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को जिंदा जला दिया गया। पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा टेटगामा गांव में एक महादलित परिवार के साथ दिल दहला देने वाली घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। मृतकों में तीन महिला में 70 वर्षीय मसोमात कातो, 50 वर्षीय बाबूलाल उरांव एवं उनकी 40 वर्षीय पत्नी सीता देवी, 30 वर्ष मनजीत कुमार व उनकी पत्नी 25 वर्षीय रानी देवी शामिल है। घटना की खबर के बाद गांव के सभी लोग गांव से फरार बताए जा रहे है। लोगों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों को बाबूलाल उरांव की पत्नी सीता देवी पर डायन होने का शक था।

शक के आधार पर लोग पिछले कुछ वर्षों से सीता देवी को डायन बताकर कर प्रताड़ित भी करते रहते थे। हाल के कुछ महीनों में इसी गांव में चार-पांच बच्चों की मौत हुई थी। इसके बाद लोगों को शक हुआ कि सीता देवी ने ही सबको मारा है। रविवार की संध्या भी सीता देवी के साथ गांव के कुछ लोगों की कहासुनी हुई थी। रात लगभग 10 बजे के करीब गांव के 40 से 50 लोगों का हुजूम सीता देवी के घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए सीता देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों के साथ मारपीट करने लगा।

उसके बाद लोगो का हुजूम ने सभी पांचों के उपर पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया। उसके बाद लोगों ने अधजले लाश को बोरे में बंद कर गांव के करीब घिसरिया बहियार में पानी व जलकुम्भी से भरे गड्ढे में फेंक दिया। परिवार का एक लड़का सोनू कुमार (उम्र 16 वर्ष) डर से अपने ननिहाल चला गया। उसने सुबह पांच बजे पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अब तेजस्वी की पार्टी के नेता को पीटा, डायन का आरोप लगा मां को भी धुना
ये भी पढ़ें:इसे मारकर खत्म करो वरना ये भूत-पिशाच करती रहेगी.., डायन बता महिला से हैवानियत
ये भी पढ़ें:तुम डायन हो, मारने में बुराई नहीं; यह बोल महिला पर हमला; उठाकर जमीन पर पटका

पुलिस के मुताबिक लड़के के द्वारा पूरे गांव की संलिप्तता बताई गई है। चार मुख्य अभियुक्त का नाम बताया गया है जिसमें से दो अभियुक्त को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही नकुल उरांव को हिरासत में लिया। फिर उसकी निशानदेही पर ट्रैक्टर मालिक सन्नाउल्लाह को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के क्रम में लाश छुपाने वाली जगह पर पुलिस पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से सभी पांचों शव को बरामद किया गया। बरामद सभी शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही एसपी स्वीटी सहरावत, एसडीपीओ पंकज कुमार शर्मा एवं पुलिस अध्यक्ष उत्तम कुमार पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच के लिए एफएसएल एवं डॉग स्कावयड की टीम को लगाया गया है। एसडीपीओ सदर-वन पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना सुबह पांच बजे मिली। मृतक परिवार झाड़फूक करते थे। डायन होने के शक में गांव के लोगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों की जलाकर हत्या कर दी है। पांचों का शव बरामद कर लिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।