who is bhojpuri folk singer bharat singh bharti awarded padam shree from president draupdi murmu in delhi एक हजार से अधिक भोजपुरी गीतों को दी अपनी आवाज, कौन हैं राष्ट्रपति से पद्मश्री पाने वाले भरत सिंह भारती, Bihar Hindi News - Hindustan
More

एक हजार से अधिक भोजपुरी गीतों को दी अपनी आवाज, कौन हैं राष्ट्रपति से पद्मश्री पाने वाले भरत सिंह भारती

भरत सिंह भारती पिछले 78 वर्षों से भोजपुरी लोक संस्कृति की सेवा कर रहे हैं। वे भिखारी ठाकुर और महेंद्र मिश्र की समृद्ध लोक परंपरा को आगे बढ़ाने वाले प्रमुख कलाकारों में गिने जाते हैं।

Tue, 26 May 2026 06:52 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, संहार, भोजपुर
share
एक हजार से अधिक भोजपुरी गीतों को दी अपनी आवाज, कौन हैं राष्ट्रपति से पद्मश्री पाने वाले भरत सिंह भारती

भोजपुरी लोक संगीत एवं लोक संस्कृति को नई पहचान दिलाने वाले भोजपुर जिले के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार भरत सिंह भारती को सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। कला के क्षेत्र में वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद उनके पैतृक गांव ननऊर समेत पूरे भोजपुर जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। सोमवार को सहार प्रखंड के ननऊर स्थित उनके आवास पर परिजनों एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम शुरू होने के साथ ही सभी लोग टीवी स्क्रीन से जुड़े रहे। जैसे ही शाम करीब 5:35 बजे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया,परिजनों और ग्रामीणों ने जयकारों के साथ खुशी का इजहार किया।

इस भावुक पल को देखकर कई लोगों की खुशी से आंखें नम हो गईं। इस दौरान उनके पुत्र सहजानंद सिंह, राजीव कुमार भारती, पुत्रवधू जय देवी एवं सुषमा देवी, पौत्र धर्मराज भारती, पौत्री रागनी भारती सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस उपलब्धि को पूरे भोजपुर माटी का सम्मान बताया। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीण चंदेश्वर सिंह एवं प्लस टू उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मेनका कुमारी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल भरत सिंह भारती के लिए नहीं, बल्कि पूरे भोजपुर समाज और भोजपुरी संस्कृति के लिए गर्व का विषय है। उनका योगदान कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में लू से बचकर करें, ऑरेंज अलर्ट जारी; सीमांचल के 4 जिलों में भारी बारिश

संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार भी मिल चुका है

गौरतलब है कि अगिआंव प्रखंड के ननऊर गांव निवासी भरत सिंह भारती पिछले 78 वर्षों से भोजपुरी लोक संस्कृति की सेवा कर रहे हैं। वे भिखारी ठाकुर और महेंद्र मिश्र की समृद्ध लोक परंपरा को आगे बढ़ाने वाले प्रमुख कलाकारों में गिने जाते हैं। वर्ष 1962 से वे आकाशवाणी पटना से जुड़े हुए हैं तथा अब तक एक हजार से अधिक भोजपुरी गीतों को अपनी आवाज दे चुके हैं। पद्मश्री सम्मान से पूर्व वर्ष 2023 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार से तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। फिलहाल दिल्ली में आयोजित समारोह में उनके साथ पौत्र भारद्वाज भारती एवं पौत्रवधू रश्मि राय भी मौजूद हैं।

बता दें कि देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक 'पदमश्री' से बिहार की तीन महान हस्तियों को नवाजा गया है। इनमें प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. गोपाल त्रिवेदी ,लोक नृत्य गुरु विश्वबंधु और भोजपुरी लोक संगीत के दिग्गज भरत सिंह भारती शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद: सोनू-मोनू बकरे पर खरीदार फिदा, शाहरूख-सलमान पर धुरंधर भारी; 2 लाख तक कीमत
ये भी पढ़ें:मदरसों में स्मार्ट क्लास, गर्मी की छुट्टी में गणित की पढ़ाई; सरकार का प्लान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।