orange alert for heatwave in aurangabad bhabua buxar and rohtas heavy rain in seemanchal Bihar Weather: बिहार में लू से बचकर रहें, ऑरेंज अलर्ट जारी; सीमांचल के 4 जिलों में भारी बारिश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में लू से बचकर रहें, ऑरेंज अलर्ट जारी; सीमांचल के 4 जिलों में भारी बारिश

Bihar Weather: मंगलवार को दक्षिण पश्चिमी बिहार में पछुआ से भारी गर्मी के आसार हैं। लोगों को दोपहर में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। उत्तर पूर्व, उत्तर मध्य और उत्तर पूर्वी बिहार में आंधी -पानी का ऑरेंज अलर्ट है।

Tue, 26 May 2026 05:32 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में लू से बचकर रहें, ऑरेंज अलर्ट जारी; सीमांचल के 4 जिलों में भारी बारिश

Bihar Weather: पटना में मंगलवार की सुबह में उमस वाली गर्मी रहेगी जबकि दोपहर में तपिश बढ़ेगी। मौसम विभाग ने औरंगाबाद, भभुआ, बक्सर और रोहतास में लू का ऑरेंज अलर्ट और सीमांचल के चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सोमवार को डेहरी में सीजन का सर्वाधिक अधिकतम पारा 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह अबतक का नौवां अधिकतम तापमान है। मई का यह पांचवां अधिकतम तापमान है। राज्य के सात शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा। पटना में भी हीट वेव जैसी परिस्थितियां रहीं लेकिन तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। 19 शहरों के अधिकतम तापमान में कमी आई है।

पटना में 2.8 डिग्री तापमान नीचे आया है। अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और सुपौल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दो दिन बाद कई जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। मंगलवार को दक्षिण पश्चिमी बिहार में पछुआ से भारी गर्मी के आसार हैं। लोगों को दोपहर में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। उत्तर पूर्व, उत्तर मध्य और उत्तर पूर्वी बिहार में आंधी -पानी का ऑरेंज अलर्ट है। इन जगहों पर 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस को तलाशी देनी पड़ती है, सोनू-मोनू के घर पुलिसवालों की तलाशी पर बोले मंत्री

मधुबनी और दरभंगा समेत बिहार के कुछ अन्य जिलों में सोमवार की देर रात से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है। यहां मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दरभंगा में रात करीब नौ बजे अचानक तेज हवा के साथ शुरू हुई। झमाझम बारिश ने कुछ ही देर में मौसम का मिजाज बदल दिया। दिनभर चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। तापमान में गिरावट आने और ठंडी हवाएं चलने से वातावरण सुहावना हो गया। मधुबनी में भी कुछ ऐसा ही हाल रहा।

मौसम विभाग द्वारा 27 मई तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान अवधि में उत्तरी बिहार के जिलों में गरज वाले बादल बन सकते है। इसके प्रभाव से 25 मई के आस-पास अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। वर्षा के समय तेज हवा चलने की संभावना है तथा कहीं-कहीं बिजली गिरने का अनुमान है। इस अवधि में समान्य से अधिक तापमान रह सकता है, जिसके चलते एक- दो दिनों तक हीट-वेव जैसी स्थिति बन सकती है। पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद: सोनू-मोनू बकरे पर खरीदार फिदा, शाहरूख-सलमान पर धुरंधर भारी; 2 लाख तक कीमत

भागलपुर में भीषण आंधी बारिश, एक की मौत

भागलपुर शहर में सोमवार की रात करीब 11 बजे आयी तेज आंधी और बारिश से भारी नुकसान होने की सूचना है। इस दौरान मायागंज में ताड़ का पेड़ गिरने के कारण दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नकूल यादव के रूप में हुई। वहीं अस्पताल के इमरजेंसी में आंधी के दौरान घायल होकर आधे दर्जन से अधिक लोग पहुंचे। शहर में दर्जनों जगहों पर पेड़ गिर गए। कई रास्ते ब्लॉक हो गए। शहर की बिजली रात के 11 बजे के बाद से ही ठप हो गई। वहीं कई जगहों पर कच्ची मकानों के छत उड़ गए। लोगों के घरों में लगी खिड़कियों के शीशे टूट गए।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया था कि 25-27 मई के दौरान दक्षिण बिहार के जिलों में एक- दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने एवं हल्की वर्षा होने का अनुमान है। लिहाजा अगले दो दिनों में भी बारिश और तेज आंधी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री रहने की संभावना है। इस अवधि में 10-14 किमी/घंटा की गति से पूरबा हवा चलती रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मदरसों में स्मार्ट क्लास, गर्मी की छुट्टी में गणित की पढ़ाई; सरकार का प्लान
ये भी पढ़ें:टपोरियों की तरह सड़क छाप डायलॉगबाजी छोड़.., सरकार पर क्यों बरसे तेजस्वी

मुजफ्फरपुर में ओले गिरे

मुजफ्फरपुर जिले के कई इलाकों में सोमवार की देर शाम आंधी के बीच मध्यम दर्जे की बारिश हुई। साथ ही कई स्थानों पर ओले भी गिरे। इसका सर्वाधिक प्रभाव उत्तर-पूर्व हिस्से में स्थित तीन प्रखंडों कटरा, औराई और मीनापुर में पड़ा। अन्य प्रखंडों में आंधी चली। इससे कई जगहों पर घरों के छप्पर उड़ गए।

इधर, सुबह बादलों से आच्छादित आसमान के साथ हुई। हालांकि, बाद में बादल और धूप के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इसके बावजूद लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हुई। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में तेजी से प्री मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हो रही हैं। इसका असर जिले के मौसम पर भी पड़ने से लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।