who give shelter to muzaffarpur turki rape accused mukesh police will take remand मुजफ्फरपुर रेप कांड के हैवान को किसने दी पनाह, रिमांड पर लेकर सच उगलवाएगी पुलिस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुजफ्फरपुर रेप कांड के हैवान को किसने दी पनाह, रिमांड पर लेकर सच उगलवाएगी पुलिस

ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के दौरान मुकेश का कोई साथी उसके साथ था या नहीं। इन गुत्थियों को सुलझाने के लिए पुलिस उसे रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर सकती है। इसके लिए विशेष कोर्ट में पुलिस की ओर से जल्द ही अर्जी दाखिल की जाएगी।

Mon, 9 June 2025 06:07 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मुजफ्फरपुर
share
मुजफ्फरपुर रेप कांड के हैवान को किसने दी पनाह, रिमांड पर लेकर सच उगलवाएगी पुलिस

मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीया लड़की को अपनी गाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपित मुकेश कुमार राय को संरक्षण देने वालों पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस यह जांच कर रही है कि घटना के बाद कई दिनों तक फरार रहने के दौरान उसे किसने संरक्षण दिया। वह गिरफ्तारी के भय से कहां शरण लिए हुए था।

इसकी जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के दौरान मुकेश का कोई साथी उसके साथ था या नहीं। इन गुत्थियों को सुलझाने के लिए पुलिस उसे रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर सकती है। इसके लिए विशेष कोर्ट में पुलिस की ओर से जल्द ही अर्जी दाखिल की जाएगी। बताया कि घटना से संबंधित साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच के लिए पुलिस ने उसे एफएसएल में भेजा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारात में कट्टा लेकर आए और युवती को धमकाने लगे, शादी में मचा हड़कंप

इसकी रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है। इस रिपोर्ट के लिए पुलिस एफएसएल के संपर्क में है। इस मामले की पीड़ता का दो जून को कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया था। उसके बयान में आए तथ्यों के आधार पर पुलिस साक्ष्यों को एकत्र कर रही है। फिलहाल, इस मामले के एफआईआर में मुकेश को ही नामजद आरोपित बनाया गया है। एफएसएल रिपोर्ट मिलने पर पुलिस इसके विरुद्ध विशेष कोर्ट में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन बारिश की चेतावनी; कब आएगा मानसून
ये भी पढ़ें:बिहार के पहले डबल डेकर पुल पर कब से दौड़ेंगी गाड़ियां, पटना के लोगों को फायदा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।