two men threat woman with gun in barat aurangabad बारात में कट्टा लेकर आए और युवती को धमकाने लगे, शादी में मचा हड़कंप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बारात में कट्टा लेकर आए और युवती को धमकाने लगे, शादी में मचा हड़कंप

औरंगाबाद डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया गया। इसी दौरान आनंद कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार करते हुए एक देसी कट्टा जब्त किया गया।

Mon, 9 June 2025 06:39 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share
बारात में कट्टा लेकर आए और युवती को धमकाने लगे, शादी में मचा हड़कंप

बिहार के औरंगाबाद जिले में आई एक बारात में जमकर हंगामा हुआ। यहां बारात में आए दो युवक कट्टा निकाल कर एक युवती को धमकाने लगे। दरअसल हसपुरा थाना क्षेत्र के धुसरी गांव में शादी समारोह में देसी कट्टा लेकर लोगों को धमकाने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक दाउदनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी लालदेव राजवंशी का पुत्र विकास कुमार, जम्होर थाना क्षेत्र के आसखाप गांव निवासी अजय राजवंशी का पुत्र आनंद कुमार शामिल है। इनके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि धुसरी गांव में युगल राजवंशी की बेटी की शादी को लेकर शनिवार की रात बारात आई थी। बारात में ही लड़की पक्ष और लड़का पक्ष के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी बीच बाराती में दो लोग देसी कट्टा लेकर आए तथा एक युवती को देसी कट्टा से डराने लगे। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो आस-पास के लोगों के साथ मारपीट करते हुए गाली गलौज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर रेप कांड के हैवान को किसने दी पनाह, रिमांड पर लेकर सच उगलवाएगी पुलिस

इसकी सूचना डायल 112 टीम को मिली। औरंगाबाद डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया गया। इसी दौरान आनंद कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार करते हुए एक देसी कट्टा जब्त किया गया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन बारिश की चेतावनी; कब आएगा मानसून
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।