We Eat the fodder you eat the brotherhood Jitan Ram Manjhi reminded of Jungle Raj by sharing Lalu Tejashwi photo हम चारा खाए, तुम भाईचारा खा जाओ; जीतनराम मांझी ने लालू-तेजस्वी की फोटो शेयर कर जंगलराज याद दिलाया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हम चारा खाए, तुम भाईचारा खा जाओ; जीतनराम मांझी ने लालू-तेजस्वी की फोटो शेयर कर जंगलराज याद दिलाया

केंद्रीय मंत्री और हम के संरक्षक जीतनराम मांझी पर आरजेडी पर निशाना साधा है। उन्होने लालू यादव और तेजस्वी की फोटो पोस्ट करते हुए जंगलराज की याद दिलाई। उन्होने कहा ने लालू ने जंगल राज के अपने युवराज तेजस्वी को संदेश दिया है कि जिस तरह उन्होंने चारा खाया, उसी तरह तेजस्वी बिहार का भाईचारा खा जाएं।

Sun, 13 July 2025 08:10 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
हम चारा खाए, तुम भाईचारा खा जाओ; जीतनराम मांझी ने लालू-तेजस्वी की फोटो शेयर कर जंगलराज याद दिलाया

बिहार चुनाव को लेकर जारी घमासान के बीच सियासी दलों के बीच जुबानी जंग और सोशल मीडिया पर भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच हम (से) के संरक्षक और केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा है। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके पुत्र तेजस्वी यादव की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए जंगलराज की याद दिलाई।

बयान जारी कर मांझी ने कहा कि लालू प्रसाद अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का सपना पाले बैठे हैं। उन्होंने कहा कि लालू ने जंगल राज के अपने युवराज तेजस्वी को स्पष्ट संदेश दे रखा है कि जिस तरफ उन्होंने खुद चारा खाया, उसी तरह तेजस्वी यादव बिहार का भाईचारा खा जाएं। हालांकि उनका यह सपना बिहार की जनता कभी सच नहीं होने देगी।

जीतनराम मांझी ने एक्स पर लिखा कि जंगल राज के परम् परमेश्वर की कृपा से जंगल राज के महाराज ने अपने युवराज को आदेश दे दिया है कि,“बेटा ललटुनवा हम तो सिर्फ़ चारा खइले रहीं,तू भाईचारा खा जईहे”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू-राबड़ी शासनकाल में बिहार और बिहारियों ने जो दर्द झेला, उस पाप की कांग्रेस भी भागीदार रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू-राबड़ी शासनकाल में बिहार और बिहारियों ने जो दर्द झेला, उस पाप की कांग्रेस भी भागीदार रही है। इससे पहले राजद चीफ लालू यादव ने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की फोटो शेयर कर लिखा था कि बिहार की सड़कों पर कानून नहीं, अपराधियों का राज चल रहा है! पोस्टर का टाइटल गुNDA राज दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मांझी पिता समान, उनसे सीखता हूं; चिराग ने कर दी झगड़ा खत्म करने की पहल
ये भी पढ़ें:यह नया बिहार है, अपराधियों की ठोकाई शुरू हो गई है; पटना एनकाउंटर पर बोले मांझी
ये भी पढ़ें:बिहार की नौकरियां बाहर बेची जा रहीं... कहकर मांझी ने कर दी ये मांग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।