VIDEO: शोरगुल और धांय से चली गोली.., बीजेपी के पूर्व MLC मनोज सिंह के बहनोई और भांजे पर यूं चली गोली
Siwan Murder Video: इस पूरे जघन्य कांड का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि सड़क पर एक गाड़ी खड़ी है। वहां काफी लोग भी नजर आ रहे हैं। घटनास्थल के पास गोलीबारी से पहले काफी शोरगुल सुनाई दे रहा है। अचानक एक शख्स कार से उतरता है और वो फायरिंग कर देता है।

Siwan Murder Video: बिहार के सीवान जिले में बीजेपी के पूर्व विधान पार्षद मनोज सिंह के रिश्तेदारों को बीच गोली मारने का अब वीडियो भी सामने आ गया है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में वहां हो रहे शोरगुल को साफ सुना जा सकता है। इस गोलीबारी में पूर्व एमएलसी के भांजे की मौत हो चुकी है और उनके बहनोई का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस पूरे जघन्य कांड का जो वीडियो सामने आया है उसमें नजर आ रहा है कि सड़क पर एक गाड़ी खड़ी है। वहां काफी लोग भी नजर आ रहे हैं। घटनास्थल के पास गोलीबारी से पहले काफी शोरगुल सुनाई दे रहा है। अचानक एक शख्स कार से उतरता है और वो फायरिंग कर देता है। वीडियो में यह शख्स अपने दोनों हाथों से एक गन पकड़ कर फायरिंग करता नजर आ रहा है। गोली लगते ही वहां कोहराम और अफरातफरी की स्थिति बन जाती है।
रोडरेज में गोलीबारी और हत्या
आपको बता दें कि गोलीबारी की यह वारदात नगर थाने के आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास बुधवार की शाम हुई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस गोलीबारी और हत्याकांड को रोडरेज के विवाद में अंजाम दिया गया है। अपराधियों ने भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के बहनोई व लक्ष्मीपुर निवासी चंदन सिंह व भगीना हर्ष सिंह को गोली मार दी थी। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान लाया गया , जहां चिकित्सकों ने भगीना को मृत घोषित कर दिया था। बहनोई चंदन सिंह को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने किया एनकाउंटर
भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की गोली मारकर हत्या करनेवाले अपराधी को पुलिस के साथ गुरुवार की अहले सुबह करीब 3 बजे मुठभेड़ में गोली लगी है। जख्मी अपराधी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा का छोटू कुमार यादव बताया गया है। एसपी पूरन कुमार झा का कहना है कि घटनास्थल के आसपास से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान कर गिरफ्तारी की गई लेकिन वह गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर गोली चला दिया, जिसपर जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसको सदर अस्पताल से इलाज के लिए पटना भेजा गया है। बहरहाल अब इस हाईप्रोफाइल वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी है। इस मामले में कुल 4 आरोपी बताए जा रहे हैं। एक आरोपी के हाफ एनकाउंटर के बाद पुलिस अब तीन अन्य आरोपियों को लेकर छानबीन में जुटी हुई है।




साइन इन