BJP former mlc manoj singh brother in law and nephew shot in siwan after roadrage कार सटने के झगड़े में उजड़ी कोख, कैसे हुई BJP के पूर्व MLC के भांजे की हत्या, बहनोई भी गंभीर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कार सटने के झगड़े में उजड़ी कोख, कैसे हुई BJP के पूर्व MLC के भांजे की हत्या, बहनोई भी गंभीर

चंदन सिंह के टोकने पर कार चालक उनके साथ उलझ गया। इसके बाद हर्ष भी अपनी गाड़ी से बाहर आए। कहा जा रहा है कि कार में कुल 4 लोग सवार थे। सड़क पर गाड़ी सटने को लेकर बहस दोनों पक्षों के बीच जोरदार बकझक शुरू हो गई थी।

Thu, 30 April 2026 09:13 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, सीवान
share
कार सटने के झगड़े में उजड़ी कोख, कैसे हुई BJP के पूर्व MLC के भांजे की हत्या, बहनोई भी गंभीर

बिहार के सीवान जिले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे की हत्या से सनसनी फैल गई है। सड़क पर ही बीजेपी नेता के बहनोई और भांजे को गोली मारी गई है। इस घटना से अपराधियों का बढ़े मनोबल का भी पता चलता है। हालांकि, गुरुवार की सुबह पुलिस इस हत्याकांड के एक आरोपी का हाफ एनकाउंटर करते हुए उसे पैर में गोली मार दी है।

बहरहाल महज कार के सटने से शुरू हुए झगड़े में एक कोख उजड़ चुकी है। सभी लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर बीजेपी नेता के रिश्तेदारों के साथ सड़क पर क्या हुआ था? आखिर वहां गोली कैसे चल गई? इस सनसनीखेज वारदात को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ढाला इलाके में मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष सिंह के साथ अपनी गाड़ी लेकर सड़क किनारे रुके थे और किसी के आने का इंतजार कर रहे थे। यह सभी एक तिलक समारोह में जाने की तैयारी में थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में BJP नेता मनोज सिंह के भांजे की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी भी घायल

इसी दौरान सड़क पर आ रही एक तेज रफ्तार कार चंदन सिंह की कार से सट गई और उनकी कार में स्क्रैच आ गया। इस बात को लेकर चंदन सिंह ने कार चालक को टोका और फिर यहीं से शुरू हुआ बकझक और खूनी खेल का सिलसिला। चंदन सिंह के टोकने पर कार चालक उनके साथ उलझ गया। इसके बाद हर्ष भी अपनी गाड़ी से बाहर आए। कहा जा रहा है कि कार में कुल 4 लोग सवार थे। सड़क पर गाड़ी सटने को लेकर बहस दोनों पक्षों के बीच जोरदार बकझक शुरू हो गई थी।

इस बीच कार में सवार कुछ अन्य लोग कार से उतरे और उनमें से एक शख्स ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली हर्ष सिंह और उनके पिता चंदन सिंह दोनों को लगी। गोली लगने के बाद पिता और पुत्र दोनों ही खून से लथपथ सड़क पर ही गिर पड़े। इधर हमलावर मौके से फरार हो गए। कहा जा रहा है कि आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सड़क पर गिरे बीजेपी नेता मनोज सिंह के बहनोई और भांजे को आननफानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह को मृत घोषित कर दिया। बहनोई का इलाज अस्पताल में जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अगले 3 घंटे भारी, यहां बारिश-वज्रपात और तेज हवाएं चलेंगी;आगे कैसा मौसम
ये भी पढ़ें:बिहार के इन कॉलेजों में 1200 से ज्यादा टीचरों की भर्ती, BPSC को भेजा ब्योरा

बहरहाल इस मामले में पुलिस ने ऐक्शन भी लिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड के एक आरोपी छोटू यादव का एनकाउंटर किया है। पुलिस की गोली से गुरुवार की सुबह छोटू यादव जख्मी हो गया है। छोटू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।