वोटर अधिकार यात्रा फर्जीवाड़ा; राहुल गांधी को ललन सिंह ने लालू-राबड़ी राज की याद दिलाई
वोटर अधिकार यात्रा पर ललन सिंह ने कहा कि सिर्फ उनकी यात्रा सफल है, बाकी सब फर्जीवाड़े की यात्रा है। राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं।

बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा चल रही है। शनिवार को इसमें यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने भाग लिया। यात्रा के दौरान दरभंगा में पीएम मोदी की मां को गाली देने का वीडियो वायरल होने के बाद राहुल गांधी की यात्रा एनडीए के निशाने पर है। नीतीश कुमार के ट्वीट के बाद उनकी पार्टी के नेता और केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने इसे फर्जीवाड़े की यात्रा करार दिया। कहा कि राहुल गांधी जिनके साथ घूम रहे हैं उनके माता-पिता के राज के बारे में जान लें।
शनिवार को ललन सिंह पूर्व विधायक अनंत सिंह के साथ मोकामा पहुंचे। दोनों का जनसंपर्क और रोड शो का संयुक्त कार्यक्रम था। ललन सिंह ने पत्रकारों से बात की। वोटर अधिकार यात्रा पर उन्होंने कहा कि सिर्फ उन लोगों की यात्रा सफल है, बाकी सब फर्जीवाड़े की यात्रा है। राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं जिन्हें दुनिया सम्मानित करती है। पीएम की माता को उनके कार्यकर्ता गाली देते हैं। यह सब तेजस्वी यादव के साथ घूमने का असर है।
ललन सिंह ने कहा कि 1990 से 2005 तक बिहार में तेजस्वी यादव के माता पिता का राज था। तब बिहार में ऐसी ही भाषा का उपयोग किया जाता था जैसा अभी पीएम के बारे में बोला गया है। ये लोग फिर से राज्य को उसी दौर और संस्कृति में वापस ले जाना चाहते हैं। लेकिन बिहार के लोग सतर्क हैं, ऐसा नहीं होने देंगे।ऐसी भाषा कोकोई बर्दाश्त नहीं करेगा।




साइन इन