Vaishali Bihar snake man JP Yadav died of snake kobra bite video viral वैशाली के स्नेकमैन जेपी यादव बने कोबरा के शिकार, रेस्क्यू करते लुढ़क गए; वीडियो हैरान कर देगा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

वैशाली के स्नेकमैन जेपी यादव बने कोबरा के शिकार, रेस्क्यू करते लुढ़क गए; वीडियो हैरान कर देगा

किसी भी सांप को आसानी से पकड़ लेते थे और उन्हें जंगल की ओर ले जाकर छोड़ देते थे। रविवार को रेस्क्यू के दौरान सांप ने उन्हें काट लिया और देखते देखते जमीन पर लुढ़क गए।

Mon, 7 July 2025 02:04 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, वैशाली
share
वैशाली के स्नेकमैन जेपी यादव बने कोबरा के शिकार, रेस्क्यू करते लुढ़क गए; वीडियो हैरान कर देगा

बिहार के वैशाली में सर्प मित्र के नाम से चर्चित जेपी यादव की सांप काटने से मौत हो गई। रविवार को राजापाकर में एक नाग निकला था जिसे पकड़ने के लिए उन्हें बुलाया गया था। रेस्क्यू करते जेपी यादव को जहरीले कोबरा ने डंस लिया। देखते-देखते जेपी यादव जमीन पर लुढ़क गए और उनकी मौत हो गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले सैकड़ों सांपों को जीवन दान देने वाले समस्तीपुर के स्नेकमैन जय सहनी की भी सर्पदंश से मौत हो गई।

जेपी यादव वैशाली के राजापाकर थाना इलाके के चकसिकंदर गांव के रहने वाले थे। उन्हें सांपों से डर नहीं लगता था। वे किसी भी सांप को आसानी से पकड़ लेते थे और उन्हें जंगल की ओर ले जाकर छोड़ देते थे। रविवार को इलाके में एक पुराना और विशाल कोबरा निकला था। लोगों ने रेस्क्यू के लिए उन्हें बुलाया। जब वे सांप को पकड़ने की कवायद करने लगे तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सांप को वश में करने के लिए उन्होंने तरकीब लगाई। इसी दौरान उनके हाथ की अंगुली में कोबरा ने डंस लिया। उसे बाद भी वे हार नहीं माने और सांप को पकड़कर एक डब्बे में बंद करने की कोशिश करने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हजारों सांपों को दी जिंदगी, लेकिन सर्पदंश से बच ना सका; 'स्नेकमैन' की मौत

इसी दौरान सांप का विष असर कर गय। पहले वे जमीन पर बैठे और फिर जमीन पर लुढ़क गए। यह देखते ही हाहाकार मच गया। उनकी हालत खराब होने लगी तो इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सांप का जहर इतना असर कर गया कि जेपी यादव की मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मरा समझकर कोबरा को छोड़ा, दो टुकड़े में कटे सांप के डसने से बच्चे की मौत

इससे पहले समस्तीपुर में भी एक सर्प मित्र जय सहनी की सांप के काटने से मौत हो गई थी। उन्होंने करीब दो हजार सांपों की जान बचाई थी। लेकिन एक सांप ने ही उनकी जिन्दगी की डोर काट दी। जय सहनी समस्तीपुर के हरपुर भिंडी पंचायत के रहने वाले थे। जय को सांपों पर बहुत भरोसा था। वह उन्हें अपना दोस्त मानते ते। कई बार वह सांपों के साथ करतब भी दिखाते थे। उनका आत्मविश्वास इतना बढ़ गया था कि बिना छड़ी के ही हाथों से सांप पकड़ना शुरू कर दिया और सांपों को चूम लेते थे। एक रेस्क्यू के दौरान सांप ने उन्हें काट लिया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में बैठा था 14 फीट लंबा किंग कोबरा, नागराज को देख परिजन की चीख निकल गई
ये भी पढ़ें:डॉगी ने पेश की वफादारी की मिसाल, सांप के 3 टुकड़े कर बचा ली परिवार की जान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।