dog set an example of loyalty saved the life of the family by cutting the snake into 3 pieces डॉगी ने पेश की वफादारी की मिसाल, सांप के 3 टुकड़े कर बचा ली परिवार की जान; और फिर..., Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

डॉगी ने पेश की वफादारी की मिसाल, सांप के 3 टुकड़े कर बचा ली परिवार की जान; और फिर...

रात के समय सांप उनके घर में घुस गया, जिससे देखकर डॉगी भौंकने लगा। डॉगी परिवार को बचाते हुए सांप के साथ भिड़ गया। दोनों के बीच काफी देर तक लड़ाई चलती रही। इस दौरान सांप ने डॉगी को डस लिया, लेकिन डॉगी ने भी हार नहीं मानी और सांप के तीन टुकड़े कर उसे मार दिया।

Wed, 2 July 2025 03:33 PMAjay Singh संवाददाता, सहारनपुर
share
डॉगी ने पेश की वफादारी की मिसाल, सांप के 3 टुकड़े कर बचा ली परिवार की जान; और फिर...

यूपी के सहारनपुर के कोतवाली गंगोह के गांव मोहड़ा में पालतू डॉगी ने वफादारी की मिसाल पेश की। घर में घुसे सांप के साथ डॉगी भिड़ गया। दोनों के बीच लड़ाई हो गई। डॉगी ने सांप के तीन टुकड़े कर दिए, लेकिन सांप ने भी डॉगी को डस लिया। डॉगी ने परिवार को तो सांप से बचा लिया, लेकिन सांप से लड़कर डसने पर खुद भी दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों को सुबह के समय डॉगी और सांप के मरे होने के बाद घटना की जानकारी हो सकी है।

कोतवाली गंगोह के गांव मोहड़ा की घटना यह दर्शाती है डॉगी वफादार होता है। गांव में सोनू वर्मा परिवार के साथ रहता है। सोमवार की रात सोनू की पत्नी अपने पुत्र के साथ घर के आंगन में खाट पर मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। रात में उनकी पालतू डॉगी जोर-जोर से भौंकने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीर से प्रभावित पति, पत्नी ने धर्म बदलवाने का लगाया आरोप; माफिया का भी लिया नाम

परिवार के लोगों की आंख खुल गई, लेकिन उन्होंने सोचा कि रोजाना की तरह डॉगी बिल्ली को देखकर भौंक रहा है। इसलिए उन्होंने उठकर नहीं देखा। मंगलवार सुबह जब वह छत पर गए तो देखा कि उनकी पालतू डॉगी और एक सांप तीन टुकड़ों में मरा पड़ा है। यह देख कर सब हैरान रह गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमें कुछ हुआ तो मां-बाप जिम्मेदार, लव मैरिज के बाद बेटी ने बताया जान का खतरा

इससे अनुमान लगाया कि रात के समय सांप उनके घर में घुस गया, जिससे देखकर डॉगी भौंकने लगा। डॉगी परिवार को बचाते हुए सांप के साथ भिड़ गया। दोनों के बीच काफी देर तक लड़ाई चली। इसी दौरान सांप ने डॉगी को डस लिया, लेकिन डॉगी ने भी हार नहीं मानी और सांप के तीन टुकड़े कर उसे मार दिया। अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए अपने परिवार को बचाने के लिए वह संघर्ष करता रहा। इसके बाद डॉगी सांप को तीन टुकड़ों में छत के ऊपर ले गया, जहां पर डॉगी ने भी सांप के डसने की वजह से दम तोड़ दिया है। गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी है। हर कोई उसकी वफादारी की मिसाल दे रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।