cobra was released thinking it was dead the child died after being bitten by a snake cut into two pieces मरा समझकर कोबरा को छोड़ा, दो टुकड़े में कटे सांप के डसने से बच्चे की मौत; परिवार में मातम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मरा समझकर कोबरा को छोड़ा, दो टुकड़े में कटे सांप के डसने से बच्चे की मौत; परिवार में मातम

सहरसा जिले में दो टुकड़ों में कटे कोबरा के काटने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। दरअसल मेड़ की कटाई के दौरान सांप दो भागों में कट गया था। सांप को मरा हुआ समझ गए। किसान चले गए। इस दौरान खेलते-खेलते सुजीत खेत की तरफ चला गया। इसी दौरान सांप ने डस लिया। जिसकी मौत हो गई।

Sun, 6 July 2025 07:28 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, प्रतिनिधि, सिमरी बख्तियारपुर/सहरसा
share
मरा समझकर कोबरा को छोड़ा, दो टुकड़े में कटे सांप के डसने से बच्चे की मौत; परिवार में मातम

सहरसा के बख्तियारपुर थाना इलाके के तरियामा पंचायत अंतर्गत नसरत चकला मुसहरी गांव में शनिवार को छह वर्षीय मासूम सुजीत कुमार को एक जहरीले कोबरा सांप ने डस लिया। जिससे उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव और परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गांव के खेत की मेड़ की छटाई के दौरान एक कोबरा सांप दो हिस्सों में कट गया था। किसान मरा समझकर काम छोड़कर घर लौट गए। लेकिन कुछ देर बाद सुजीत खेलते-खेलते उसी मेड़ की तरफ चला गया।

जहां दो भागों में कटे कोबरा ने बच्चे को डस लिया। सांप के डसने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। परिजन पहले झाड़-फूंक के लिए ले गए लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। फिर अस्पताल ले जाने के क्रम में ही रास्ते में सुजीत ने दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद मां सुकित देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और गांव के लोग गहरे सदमे में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में बैठा था 14 फीट लंबा किंग कोबरा, नागराज को देख परिजन की चीख निकल गई
ये भी पढ़ें:TMBU के हॉस्टल में सांपों का डेरा! बाथरूम में दिखे कोबरा, छात्राओं में दहशत
ये भी पढ़ें:40 लाख में डील, 25 करोड़ में होनी थी बिक्री; अररिया से कोबरा का 2 किलो जहर बरामद

हालांकि ग्रामीणो ने कोबरा को भी मार दिया। परिजनों ने बताया कि जीतो सादा को पहले तीन बेटियां थी। बेटे के लिए परिवार ने कई मन्नते मांगी थी। बेटा होने की खुशी कुछ ही वर्षों में मातम में बदल गई। मासूम सुजीत की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।