uttar pradesh man crush by truck and murder in bihar buxar रॉड लेकर मारने दौड़ा तो ड्राइवर ने ट्रक से कुचल दिया, बिहार में यूपी के युवक की बेरहमी से हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रॉड लेकर मारने दौड़ा तो ड्राइवर ने ट्रक से कुचल दिया, बिहार में यूपी के युवक की बेरहमी से हत्या

घटना को अंजाम देकर भाग रहे चालक को डुमरांव पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने ट्रक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया। नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चालक की पहचान यूपी के अंबेडकरनगर निवासी नीतीश यादव के रूप में हुई है।

Mon, 16 March 2026 08:06 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हमारे प्रतिनिधि, डुमरांव, बक्सर
share
रॉड लेकर मारने दौड़ा तो ड्राइवर ने ट्रक से कुचल दिया, बिहार में यूपी के युवक की बेरहमी से हत्या

बिहार में उत्तर प्रदेश के एक युवक की ट्रक से कूचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात बक्सर जिले की है। यहां नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर में एक ट्रक चालक ने दूसरे चालक पर ट्रक चढ़ा दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान यूपी के मऊ निवासी रामायण यादव के पुत्र पंकज यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात ओवरटेक कर आगे निकलने की होड़ में दो ट्रकों के चालक आपस में उलझ गए। बात इतनी बढ़ गई कि एक ट्रक का चालक रॉड लेकर मारने दौड़ा।

तभी दूसरे ट्रक का चालक रॉड लेकर मारने आए चालक को कुचलते हुए आगे निकल गया। चालक की मौत के बाद एनएच-120 से लेकर फोरलेन पर अफरातफरी मच गई। घटना को अंजाम देकर भाग रहे चालक को डुमरांव पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने ट्रक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया। नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चालक की पहचान यूपी के अंबेडकरनगर निवासी नीतीश यादव के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग आज, 6 कैंडिडेट मैदान में
ये भी पढ़ें:बिहार में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश से हर दिन बालू लोड करने के लिए सैकडों ट्रक रोहतास के डिहरी ऑन सोन आते हैं। डुमरांव शहर के बीच से एनएच-120 के गुजरने के कारण दिन में जाम की स्थिति बन जाती थी। प्रशासन ने दिन में ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। रात्रि दस बजे से नो-इंट्री खुलती है। उस वक्त ट्रकों की लंबी कतार लग जाती है। नतीजतन पहले बालू घाट पहुंचने के लिए ट्रक चालकों के बीच होड़ मच जाती है।

मधेपुरा: लूट का विरोध करने पर महिला को कुचला

इधर बिहार के ही मधेपुरा में चौसा थाना क्षेत्र में पचरासी-चिरौरी मार्ग पर महेल बहियार के पास शनिवार की देर शाम लूटपाट का विरोध करने पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने पहले दंपती को जमकर पीटा। इसके बाद महिला को स्कॉर्पियो से कुचलकर मार डाला। वारदात के बाद बदमाश वाहन समेत फरार हो गए। मृतका आलमनगर थाना क्षेत्र के बसनबाड़ा पंचायत निवासी रुबी कुमारी (30 वर्ष)थी। दंपती शादी समारोह से लौट रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव में राजद को ओवैसी के समर्थन से मुकाबला रोचक, जीत का फॉर्मूला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली से बिहार आई नाबालिग लड़की को बंधक बना गैंगरेप, मोतिहारी में बड़ा कांड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।