minor girl who came bihar from delhi gang rape in motihari one accused arrested दिल्ली से दोस्त संग बिहार आई नाबालिग लड़की को बंधक बना गैंगरेप, मोतिहारी में बड़ा कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली से दोस्त संग बिहार आई नाबालिग लड़की को बंधक बना गैंगरेप, मोतिहारी में बड़ा कांड

आरोपियों ने डराया-धमकाया कि जैसा वे कहते हैं वैसा करे, वरना उसके दोस्त को जान से मार देंगे। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी लगातार रोती-चिल्लाती रही, लेकिन दरिंदे नहीं माने।

Mon, 16 March 2026 06:58 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, मोतिहारी
share
दिल्ली से दोस्त संग बिहार आई नाबालिग लड़की को बंधक बना गैंगरेप, मोतिहारी में बड़ा कांड

बिहार के मोतिहारी जिले में दिल्ली से आई नाबालिग किशोरी से शुक्रवार देर रात सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। दिल्ली के दादरी निवासी किशोरी उत्तम नगर निवासी दोस्त के साथ ट्रेन से मोतिहारी पहुंची थी। शातिरों ने होटल में कमरा दिलाने का झांसा देकर दोनों को शहर के सिहुलिया जमला ले जाकर बंधक बना लिया। बदमाशों ने दोस्त को भगा दिया और दो युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में दोस्त के सूचना देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को मुक्त कराया। बंजरिया पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी दोस्त के साथ दिल्ली से सीतामढ़ी जा रही थी। सीतामढ़ी में युवक का नानी घर है।

दोनों अभी पुलिस अभिरक्षा में हैं। दिल्ली के डाबरी थाना क्षेत्र निवासी किशोरी के बयान पर दर्ज एफआईआर के अनुसार, वह दिल्ली के उत्तम नगर निवासी अपने एक दोस्त के साथ 13 मार्च की रात 10 बजे बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन के बाहर जब वे चटाई खरीद रहे थे, तब नगर थाना क्षेत्र के महमूद नगर निवासी अब्बास आलम और तुफैल आलम ने उन्हें रुकवाकर पूछताछ की। सीतामढ़ी जाने की बात सुनते ही आरोपियों ने रात होने का हवाला देकर होटल में कमरा दिलाने का झांसा दिया और उन्हें अपनी अपाची बाइक पर बैठाकर एक किराए के मकान में ले गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग आज, 6 कैंडिडेट मैदान में
ये भी पढ़ें:बिहार में 7 एनएच का होगा निर्माण, इन 21 जिलों को फायदा; जमीन के लिए बनेगा ‘काला’

बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम

आरोपियों ने किशोरी और उसके दोस्त को एक कमरे में रखा और 600 रुपये किराया तय कर चले गए। कुछ देर बाद आरोपी वापस आए और किशोरी के दोस्त को यह कहकर साथ ले गए कि 'मालिक बुला रहा है'। करीब डेढ़ घंटे बाद दोनों आरोपी वापस आए और किशोरी को धमकाया कि उसके दोस्त को पुलिस पकड़कर ले गई है। आरोपियों ने डराया-धमकाया कि जैसा वे कहते हैं वैसा करे, वरना उसके दोस्त को जान से मार देंगे। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान किशोरी लगातार रोती-चिल्लाती रही, लेकिन दरिंदे नहीं माने। करीब डेढ़ घंटे बाद उसका दोस्त पुलिस को लेकर पहुंचा, तब पीड़िता को बचाया जा सका।

गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर छापेमारी

थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में अब्बास आलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है और उसकी निशानदेही पर दूसरे फरार आरोपी तुफैल आलम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।