Uttar pradesh azamgarh dancer raped in bihar ara police arrested three people यूपी के आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में रेप, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

यूपी के आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में रेप, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा

नर्तकी और नाच पार्टी के संचालक की शिकायत पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस नर्तकी की मेडिकल जांच कराये जाने के साथ ही कोर्ट में बयान दर्ज कराने में जुटी है

Mon, 16 Feb 2026 07:33 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, आरा/शाहपुर
share
यूपी के आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में रेप, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा

भोजपुर के करनामेपुर थाना क्षेत्र में यूपी की एक नर्तकी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर मारपीट किये जाने का आरोप भी लगाया जा सकता है। घटना शनिवार की रात की है। हालांकि रविवार की सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों कारनामेपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। उसे लेकर नर्तकी की मेडिकल जांच कराये जाने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि यूपी के आजमगढ़ इलाके की रहने वाली नर्तकी करनामेपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में किराये के मकान में रहती है। वह उसी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति की नाच पार्टी में डांसर का काम करती है। शनिवार की शाम वह उसी थाना क्षेत्र में कार्यक्रम में गयी थी। उसी दौरान तीन आरोपितों द्वारा उसे बहला फुसलाकर दूसरी जगह ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गयी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के मधुबनी में एनकाउंटर, कुख्यात अरसद को पुलिस ने मारी गोली

रविवार को नर्तकी और नाच पार्टी के संचालक की शिकायत पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस नर्तकी की मेडिकल जांच कराये जाने के साथ ही कोर्ट में बयान दर्ज कराने में जुटी है। इधर, थानाध्यक्ष के अनुसार नर्तकी की शिकायत पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। बयान लिया जा रहा है।नर्तकी की मेडिकल जांच करायी जा रही है। उसके बाद ही दुष्कर्म के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब पटना में मजदूर की पीट-पीट कर हत्या, चोरी के आरोप में खौफनाक कांड
ये भी पढ़ें:पटना में अपार्टमेंट से गिरी छात्रा को किसी ने धक्का दिया? सीन रिक्रिएट होगा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।