patna police will recreate scene of girl fall from apratment balcony in phulwarishrif लड़की के वजन के बराबर का पुतला सातवीं मंजिल से गिरेगा, पटना में छात्रा की मौत का सीन होगा रिक्रिएट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लड़की के वजन के बराबर का पुतला सातवीं मंजिल से गिरेगा, पटना में छात्रा की मौत का सीन होगा रिक्रिएट

एसपी पश्चिम भानू प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में हिरासत में लिए गए आरोपितों का भी कोई रोल अब तक सामने नहीं आया है। लिहाजा किन परिस्थितियों में छात्रा गिरी इसको लेकर फिलहाल कई पहलुओं से जांच की जा रही है।

Mon, 16 Feb 2026 10:09 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
लड़की के वजन के बराबर का पुतला सातवीं मंजिल से गिरेगा, पटना में छात्रा की मौत का सीन होगा रिक्रिएट

पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के हरिनगर स्थित बिल्डिंग से संदिग्ध परिस्थिति में गिरकर हुई छात्रा की मौत मामले में पुलिस सोमवार को सीन रिक्रिएट करेगी। बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से छात्रा के वजन के बराबर का पुतला नीचे गिराकर जांच की जाएगी। यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि घटना वाले दिन क्या छात्रा को किसी ने धक्का दिया था अथवा उसने खुद छलांग लगाई थी।

एसपी पश्चिम भानू प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में हिरासत में लिए गए आरोपितों का भी कोई रोल अब तक सामने नहीं आया है। लिहाजा किन परिस्थितियों में छात्रा गिरी इसको लेकर फिलहाल कई पहलुओं से जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 33 लाख राशन कार्डधारियों के कटेंगे नाम, कंपनी के निदेशक भी ले रहे अनाज

हरिनगर स्थित सुमित्रा हाइट्स अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल की छत से गिरकर 16 वर्षीय 12वीं कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई थी। छात्रा के सीढ़ियों से छत पर जाने और गिरने की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस मामले में पहले दिन पुलिस ने शक के आधार पर अपार्टमेंट में काम करने वाले बढ़ई और गार्ड सहित चार लोगों को हिरासत में लिया था।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में इस मामले मे उनका कोई रोल सामने नहीं आया। परिजनों के गलत किए जाने की आशंका के बाद पुलिस ने एम्स के मेडिकल बोर्ड से छात्रा का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा से दुष्कर्म अथवा यौन शोषण की बात सामने नहीं आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में रेप, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा
ये भी पढ़ें:बिहार के मधुबनी में एनकाउंटर, कुख्यात अरसद को पुलिस ने मारी गोली

बता दें कि बीते गुरुवार को फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के हरिनगर स्थित सुमित्रा हाइट अपार्टमेंट के चौथे तल्ले से गिरकर 16 साल की छात्रा की मौत हो गई थी। छात्रा फुलवारीशरीफ के चकसुमा की रहने वाली थी। 12वीं की छात्रा की मौत के बाद उसके परिजनों ने हत्या का आऱोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि लड़की की पीठ, कमर और सिर पर जख्म के निशान हैं। परिजनों ने छात्रा के साथ गलत होने की भी आशंका जताई थी। परिजनों का दावा है कि छात्रा को बालकनी से धक्का दिया गया था। परिजनों ने आशंका जताई थी कि कुछ युवक लड़की को पकड़ने के लिए जा रहे थे और फिर बचने की कोशिश में छात्रा बालकनी से गिर गई होगी। बहराहल अब इस पूरे मामले में पुलिस की जांच चल रही है। एक सीसीटीवी फुटेज में अपार्टमेंट में सीढ़ियों से उपर चढ़ते कुछ युवक नजर आए थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।