labour beaten to death in patna city police investigating अब पटना में मजदूर की पीट-पीट कर हत्या, चोरी के आरोप में खौफनाक कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अब पटना में मजदूर की पीट-पीट कर हत्या, चोरी के आरोप में खौफनाक कांड

एफएसएल की टीम ने भी जांच पड़ताल की है। परिजनों ने बताया कि ठेला चोरी को लेकर दो दिन पहले मछली बेचने वाले से उसका विवाद हुआ था। परिजनों ने आशंका जताई कि इसी विवाद को लेकर उसकी हत्या कर दी गयी है।

Mon, 16 Feb 2026 07:07 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
अब पटना में मजदूर की पीट-पीट कर हत्या, चोरी के आरोप में खौफनाक कांड

बिहार की राजधानी पटना में अपराधी पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं। अब पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में ठेला चोरी के विवाद में 45 वर्षीय महेश महतो की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोकामा निवासी के रूप में हुई है। वह मजदूरी करता था। भूतनाथ रोड, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में एक जर्जर मकान से रविवार को पुलिस ने महेश महतो का शव बरामद किया है। मजदूर के परिजनों का कहना था कि आपसी विवाद में पीट-पीटकर उसकी हत्या की गयी है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल जाएगा। वहीं, एफएसएल की टीम ने भी जांच पड़ताल की है। परिजनों ने बताया कि ठेला चोरी को लेकर दो दिन पहले मछली बेचने वाले से उसका विवाद हुआ था। परिजनों ने आशंका जताई कि इसी विवाद को लेकर उसकी हत्या कर दी गयी है। अगमकुआं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में अपार्टमेंट से गिरी छात्रा को किसी ने धक्का दिया? सीन रिक्रिएट होगा

मोकामा का रहने वाला था

महेश महतो मूलत: मोकामा का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि महेश महतो दाउद विगहा में किराये के मकान में रहता था। महेश शनिवार की सुबह घर से मजदूरी करने निकला था। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। इसके बाद घरवाले उसकी खोज में निकले। इधर रविवार की सुबह जानकारी मिली कि महेश महतो का शव जर्जर मकान में पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।

नौबतपुर में नाबालिग अरेस्ट

इधर पटना के ही नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर हथियार संग एक नाबालिग को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा और चार गोलियां बरामद हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह में भेज दिया। थाना प्रभारी मनजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि कुछ दिनों पहने जमीन विवाद को लेकर फायरिंग हुई थी। इस मामले में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद छापेमारी कर इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

दूसरे आरोपित नाबालिग था। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना पर शनिवार की देर रात छापेमारी कर नाबालिग को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा और चार कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के बाद नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 33 लाख राशन कार्डधारियों के कटेंगे नाम, कंपनी के निदेशक भी ले रहे अनाज
ये भी पढ़ें:यूपी के आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में रेप, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।