Tejashwi Yadav says Supreme Court SIR order opposition victory will tell whole story in Bihar yatra सुप्रीम कोर्ट का SIR पर आदेश विपक्ष की जीत; तेजस्वी बोले- 17 अगस्त से यात्रा में सारा खेल बताएंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सुप्रीम कोर्ट का SIR पर आदेश विपक्ष की जीत; तेजस्वी बोले- 17 अगस्त से यात्रा में सारा खेल बताएंगे

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर के मुद्दे पर हमारी तीन मांगें मान ली हैं। यह लोकतंत्र के साथ ही विपक्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त से महागठबंधन की यात्रा में एनडीए का पूरा खेल बताएंगे।

Thu, 14 Aug 2025 09:23 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
सुप्रीम कोर्ट का SIR पर आदेश विपक्ष की जीत; तेजस्वी बोले- 17 अगस्त से यात्रा में सारा खेल बताएंगे

बिहार में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोकतंत्र और विपक्ष की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हमारी तीन मांगों पर मुहर लगा दी है। हम एसआईआर का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि उसकी प्रक्रिया और जिस जानकारी को चुनाव आयोग छिपा रहा था, उसको लेकर हमारा विरोध था। तेजस्वी ने यह भी कहा कि 17 अगस्त से सासाराम से निकलने वाली महागठबंधन की मतदान अधिकार यात्रा में जनता को एक-एक खेल बताएंगे। यात्रा में तेजस्वी के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया अलायंस के बड़े नेता रहेंगे।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार शाम पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रेस वार्ता में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हमारी तीन मांगों पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि आधार कार्ड को मान्य किया जाएगा। जिन 65 लाख मतदाताओं का नाम काटा गया है उनके नामों की सूची को कारण बताते हुए बूथ स्तर पर लगाया जाएगा। तीसरा, विज्ञापन जारी कर लोगों को इस बारे में बताया जाएगा। यह विपक्ष की जीत है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज सब नंगे हो गए; SIR पर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश से तेजस्वी 'बम-बम' है

तेजस्वी ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जन्मस्थली है। हम इसे खत्म नहीं करने देंगे। अब चुनाव आयोग बिहार से 65 लाख मतदाता सूची से नाम हटाने का कारण बताए। एसआईआर पर हमारी आपत्ति समय, दस्तावेज और अप्रवासन वाले लोगों के नाम को लेकर थी। हटाए गए नामों का ब्योरा पब्लिक डोमेन में आने के बाद हम देखेंगे कि कहां गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त से हम लोग यात्रा पर निकल रहे हैं। जनता को एनडीए का पूरा खेल बताएंगे। बिहार की जनता इस बार हम लोगों का साथ देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव आयोग बिहार में 65 लाख डिलीट वोटर की सूची कारण के साथ जारी करे, SC का आदेश

भाजपा वोटों की चोरी कर रही - तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी पार्टी अब लाठी की नहीं, बल्कि लैपटॉप, एआई और डाटा विश्लेषण का काम बेहतर तरीके से करती है। ज्यादा गड़बड़ करेंगे तो पोल खोलकर रहेंगे। उन्होंने एनडीए नेताओं के दो वोटर आईडी का उल्लेख करते हुए भाजपा पर वोटों की डकैती का आरोप लगाया। कहा कि, भाजपा के संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया बिहार के मतदाता बन गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में वोटर से आधार कार्ड ले चुनाव आयोग, आपत्ति के स्टेज पर SC से पहली राहत

तेजस्वी ने कहा कि एसआईआर पर हम लोग 27 जून से ही अपनी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र में निर्वाचन आयोग ने कहीं भी घुसपैठियों का उल्लेख नहीं किया। इसके पहले सोशल मीडिया अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने वैशाली से सांसद वीणा देवी और जदयू के विधान पार्षद दिनेश सिंह के पास दो-दो मतदाता पहचान-पत्र (ईपिक) होने का आरोप लगाया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।