Brother went to his sister house for Panchayat was murdered bullets were fired in Panchayat sasaram बहन के यहां पंचायती करने गए भाई की हत्या; पंचायत में ही बरसा दीं गोलियां; सासाराम में खून-खराबा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बहन के यहां पंचायती करने गए भाई की हत्या; पंचायत में ही बरसा दीं गोलियां; सासाराम में खून-खराबा

जानकारी के मुताबिक जयप्रकाश की बहन की शादी बेलागढ़ी गांव में हुई है। कई दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार जयप्रकाश समेत अन्य लोग वहां पंचायती करने गए थे। इसी दौरान किसी बात पर फायरिंग कर दी। जिसमें ओमप्रकाश के सीने में गोली लग गई।

Sat, 7 June 2025 07:12 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान टीम, सासाराम/ अकोढ़ीगोला
share
बहन के यहां पंचायती करने गए भाई की हत्या; पंचायत में ही बरसा दीं गोलियां; सासाराम में खून-खराबा

सासाराम जिले के अकोढ़ीगोला थाना के बेलागढ़ी गांव में शनिवार की दोपहर बहन के यहां पंचायती करने गए भाई को अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी। इस घटना में एक अन्य युवक घायल है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया। मृतक नोखा प्रखंड के धर्मपुरा थाना के कृष्णापुर टोला निवासी सुनील यादव का पुत्र जयप्रकाश (21 वर्ष) बताया गया है। जबकि घायल अकोढ़ीगोला निवासी सुग्रीम कुमार है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कृष्णापुर निवासी जयप्रकाश की बहन की शादी अकोढ़ीगोला थाना के बेलागढ़ी गांव में हुई है। जहां पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार जयप्रकाश व अन्य लोग वहां पर पंचायती करने गए थे। पंचायती भी हो रही थी। इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस बीच गोलीबारी शुरू कर दी गई। ग्रामीणों के अनुसार पांच-छह चक्र गोली चली है। जिसमें ओमप्रकाश के सीने में गोली लग गई। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑर्केस्ट्रा में पिस्टल लहराने से मना करने पर मर्डर, बदमाशों ने युवक को मारी गोली
ये भी पढ़ें:नालंदा में किसान की सिर में गोली मारकर हत्या, फायरिंग केस में आरोपी था मृतक

मृतक घर का एकलौता पुत्र था। उनकी दो बहनें हैं। जिनकी शादी हो चुकी है। ओमप्रकाश अविवाहित था। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। उनके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई है। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के चचेरा भाई अमित कुमार ने बताया कि रिश्तेदारी में गए हुए थे। पता चला कि उनकी हत्या हो गई। सूचना पाकर वे लोग अस्पताल पहुंचे हैं। घटना को लेकर गांव में दोनों पक्षों के बीच काफी तनाव बढ़ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोजपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल मर्डर कबूला
ये भी पढ़ें:बिहार में गोदरेज शोरूम के मालिक समेत 2 की गोली मारकर हत्या, मची सनसनी

पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घटना का स्प्ष्ट कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। एएसपी किरण कोटा ने बताया कि उक्त गांव में घटना हुई है। लेकिन घटना का कारण क्या है। इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।